फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओला-उबर के चालकों की हड़ताल खत्म, काम पर लौटे

Fri, 24 Feb 2017 03:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
 दिल्ली सरकार के हस्तक्षेप के बाद बृहस्पतिवार को ओला, उबर के प्रतिनिधियों के साथ चालकों की बैठक के बाद हड़ताल खत्म हो गई। परिवहन मंत्री सत्येंद्र जैन के सिविल लाइन स्थित आवास पर करीब चार घंटे चली बैठक में इसका फैसला हुआ। हालांकि मंत्री खुद बैठक में मौजूद नहीं थे, लेकिन अधिकारियों ने बैठक में हिस्सा लिया।
विज्ञापन


ओला, उबर कंपनी और सर्वोदय ड्राइवर एसोसिएशन ऑफ दिल्ली के प्रतिनिधियों ने बैठक में अपनी बातें रखीं। दिल्ली सरकार का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच सकारात्मक बातचीत हुई। सभी मसलों का कंपनी जल्द हल निकालेगी।

बैठक के बाद दिल्ली सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद कंपनियों के प्रतिनिधियों ने चालकों से बातचीत की। कंपनी ने आश्वासन दिया है कि वह सभी मुद्दों का हल निकालेगी। दिल्ली सरकार ने चालकों के टोल टैक्स को खत्म करने की मांग पर भी विचार करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


बैठक को लेकर दिल्ली सर्वोदय ड्राइवर एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलजीत गिल, उपाध्यक्ष रवि राठौर समेत अन्य प्रतिनिधियों से उनकी प्रतिक्रिया जानने की कोशिश की गई मगर उनका फोन बंद था।

गौरतलब है कि सर्वोदय ड्राइवर एसोसिएशन ऑफ दिल्ली ने मांग की थी कि कंपनियां किराया बढ़ाएं। कंपनी जो कमीशन लेती है उसे कम किया जाए। चालकों को ड्यूटी  के दौरान कुछ होने पर हर्जाना दिया जाए। इसे लेकर वह बीते 14 दिन से हड़ताल पर थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें