म्यांमार में तख्तापलट के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग
- फोटो : Agency
मिजोरम के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि म्यांमार में फरवरी में हुए सैन्य तख्तापलट के बाद से वहां से राज्य में आए शरणार्थियों की संख्या 1,000 पार कर गई है और कम से कम 100 लोगों को उनके देश वापस भेजा गया था, लेकिन वे छुपकर वापस भारत में प्रवेश कर गए हैं।
मिजोरम के गृह विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि म्यांमार से अवैध आव्रजन रोकने के संबंध में 10 मार्च को आए आदेश के बाद से वहां से आने वाले शरणार्थियों को लेकर केन्द्र सरकार की ओर से कोई संदेश नहीं मिला है।
अधिकारी ने बताया कि ‘गृह विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार सोमवार तक राज्य में म्यांमार के 1,042 नागरिकों ने प्रवेश किया है। उनके से ज्यादातर सीमावर्ती गांवों में रह रहे हैं और स्थानीय एनजीओ उनकी मदद कर रहे हैं, कुछ लोग अपने रिश्तेदारों के पास रह रहे हैं।’