भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) के अधिकारियों ने निर्माण में इस्तेमाल होने वाले स्टील उत्पादों की कथित कीमत की मिलीभगत के मामले में रूंगटा स्टील और श्याम स्टील के आठ से नौ ठिकानों पर छापा मारा। अधिकारियों ने पश्चिम बंगाल, पंजाब, तमिलनाडु और नई दिल्ली स्थित ठिकानों की तलाशी ली।
विज्ञापन
आयोग ने छापामारी कार्रवाई शुक्रवार को शुरू की थी जो शनिवार तक जारी रही। इस दौरान अधिकारियों ने ठिकानों से दस्तावेज और कुछ डाटा जब्त किया है। इनकी जांच की जाएगी। उनकी वेबसाइटों के अनुसार, रूंगटा 1962 से काम कर रहा है और वर्तमान में झारखंड और ओडिशा राज्यों में स्टील प्लांट हैं। श्याम स्टील 30 बिलियन भारतीय रुपये (362.73 मिलियन डॉलर) का समूह है जो कई स्टील उत्पादों का निर्माण करता है।