फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादित ट्वीट से चौतरफा घिरी कांग्रेस, पीएम मोदी को चाय वाला बताकर उड़ाया मजाक

Tue, 21 Nov 2017 09:35 PM IST
एजेंसी नई दिल्ली
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी
विज्ञापन
गुजरात चुनाव प्रचार के बीच यूथ कांग्रेस के एक ट्वीट पर विवाद खड़ा हो गया है। यूथ कांग्रेस की आनलाइन पत्रिका युवा देश के ट्विटर हैंडलर से किए गए इस ट्वीट में प्रधानमंत्री को निशाना बनाते हुए उन्हें चाय वाला बताकर मजाक उड़ाया गया है। इस मीम में मोदी के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ब्रिटेन की पीएम टेरेसा की तस्वीर है। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर तस्वीर जाते ही लोगों ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी। बाद में इस तस्वीर को हटा लिया गया। कांग्रेस ने खुद को इस ट्वीट से अलग कर लिया। पार्टी प्रवक्ता सुरजेवाल ने कहा कि कांग्रेस में प्रधानमंत्री और सभी नेताओं के सम्मान की संस्कृति है।  Official handle of Indian Youth Congress's online magazine Yuva Desh deletes derogatory tweet against PM Narendra Modi pic.twitter.com/dWoIU6RmH2 — ANI (@ANI) November 21, 2017
विज्ञापन

उमर ने की आलोचना
जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने इस ट्वीट की आलोचना करते हुए इसे राजनीतिक आत्महत्या बताया है।  What is about elements of the Congress party that commit political suicide with such amazing regularity? This tweet is in such poor taste. https://t.co/swRy5l57WU — Omar Abdullah (@OmarAbdullah) November 21, 2017
भाजपा ने बताया गरीब विरोधी
गुजरात के सीएम विजय रुपाणी ने राहुल गांधी से पूछा कि क्या वह इस ट्वीट की जिम्मेदारी लेंगे। उन्होंने लिखा, यह ट्वीट कांग्रेस की गरीबों के प्रति मानसिकता को दिखाता है।  This blatantly classist and anti-poor Tweet by the Youth Congress shows their mindset towards India’s poor. Does Crown Prince @OfficeOfRG support this? https://t.co/gOqRqWIfL4 — Vijay Rupani (@vijayrupanibjp) November 21, 2017
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें