फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वोत्तर में पतंजलि ने किया 1200 करोड़ रुपये का निवेशः आचार्य बालकृष्ण 

Tue, 21 Nov 2017 09:17 PM IST
संजय मिश्र, इंफाल
विज्ञापन
आचार्य बालकृष्ण
विज्ञापन
आचार्य बालकृष्ण ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की उपस्थिति में पूर्वोत्तर के विकास में पतंजलि के योगदान को सबके सामने रखा। बालकृष्ण ने पूर्वोत्तर विकास सम्मेलन में भाग लेते हुए कहा कि हमें खुशी है कि पीएम नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार पूर्वोत्तर के विकास में लगी है। 
विज्ञापन


बाबा रामदेव के करीबी सहयोगी और आयुर्वेद केन्द्र पतंजलि योगपीठ के अध्यक्ष आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि पूर्वोत्तर भारत में खाद्य प्रसंस्करण के लिए 24 हजार करोड़ रुपये का निवेश आया है। जिसका 10 प्रतिशत अकेले पतंजलि ने ही निवेश किया है। आचार्य ने बताया कि खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में पतंजलि ने पूर्वोत्तर में 2400 करोड़ रुपए का निवेश किया है। साल 2016-17 में अन्य क्षेत्रों में पूर्वोत्तर में करीब 11 हजार करोड़ का निवेश आया है। इसमें 1200 करोड़ रुपये पतंजलि ने निवेश किए हैं। असम और अरुणाचल में पतंजलि ने कार्य शुरू कर दिया है। नागालैंड सरकार के मंत्री ने भी उनसे मुलाकात की है और अब मणिपुर में भी निवेश की अपार संभावनाएं हैं। 

मणिपुर में मेडिकेटेड फूड की संभावना 

आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि मणिपुर में मेडिकेटेड फूड की संभावना बहुत ज्यादा है। पूर्वोत्तर की सबसे बड़ी विशेषता के रूप में पादपीय विभिन्नता को गिनाते हुए बालकृष्ण ने कहा कि भारत में पाए जाने वाले 18 हजार विभिन्न जाति के पौधों की सूची में 9 हजार पौधे अकेले पूर्वोत्तर भारत में पाए जाते हैं। पूर्वोत्तर के केवल 4500 पौधों की सूची ही अब तक तैयार हो पाई है जबकि गैर-सूची वाले पौधों की संख्या तो इससे भी कहीं और ज्यादा है। पूर्वोत्तर में औषधीय गुणों वाले पौधों की भी अपार संभावना है। यहां बरसात अधिक होने की वजह से अधिक गुणवत्ता वाले पौधे पाए जाते हैं। 
विज्ञापन


बाढ़ प्रबंधन के लिए पीएम ने बनाया विशेष कार्यबल 

नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी ने पूर्वोत्तर को पहली प्राथमिकता देने के लिए नीति आयोग को स्पष्ट निर्देश दिए हैं। इसके अलावा यहां बाढ़ की समस्या के समाधान के लिए पीएम मोदी ने एक विशेष कार्यबल का गठन किया है। इस कार्यबल के अगुवा खुद नीति आयोग के उपाध्यक्ष हैं। शर्मा ने कहा कि यह कार्यबल केवल सुझाव नहीं देगा बल्कि समस्या के समाधान के लिए पूरी कार्य योजना बना रहा है। जल्द ही इसे सबके सामने रखा जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें