फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी योजना में ‘भ्रष्टाचार’ पर युवक ने दी जान, रिश्वत की मांग के बाद उठाया यह आत्मघाती कदम

Fri, 18 Jan 2019 02:01 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

ओडिशा सरकार के भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन के बड़े दावों के बीच एक युवा ने कथित रूप से ग्रामीण आवास योजना का लाभ नहीं मिलने पर आत्महत्या कर ली। सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए ब्लॉक स्तर पर 15 हजार रुपये की रिश्वत की मांग के बाद यह आत्मघाती कदम उठाया।

विज्ञापन


युवक की पहचान लक्ष्मीधर बेहरा के रूप में हुई है। मरने से पहले युवक ने एक वीडियो शूट कर यह बताया कि वह यह कदम क्यों उठा रहा है। वहीं, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने युवक की मौत के बाद आवास योजना में भ्रष्टाचार को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। प्रधान ने कहा कि यह राज्य प्रायोजित हत्या है। राज्य के लिए लोग बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार से तंग आ चुके हैं। 

युवक की मौत के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में लक्ष्मीधर कह रहा है, ‘सरकारी ग्रामीण आवास योजना के तहत पक्का घर मंजूर करने की एवज में ब्लॉक कर्मचारी मुझसे 15 से 20 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है। घटना पर खुर्दा के कलेक्टर निर्मल मिश्रा ने कहा कि हम मामले को देख रहे हैं। पूरी घटना की जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें