फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha: नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में युवक गिरफ्तार; दोस्तों के साथ मिलकर रची थी हैवानियत की साजिश

Sat, 09 Aug 2025 12:41 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

ओडिशा के मयूरभंज जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक नाबालिग लड़की का उसके प्रेमी और उसके चार दोस्तों ने कथित तौर पर अपहरण कर लिया और फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। उडाला पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक बनमाली बारिक ने बताया कि घटना 4 अगस्त को हुई।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के मयूरभंज जिले में एक युवक को अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपनी नाबालिग प्रेमिका से दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी के दोस्त घटना के बाद से फरार हैं। शिकायतकर्ता 17 वर्षीय लड़की है। वह 2 अगस्त को ट्यूशन से घर जा रही थी, तभी युवक उसे किसी बहाने से पास के जंगल में ले गया। आरोपी के दो-चार दोस्त भी उसके साथ हो लिए। उन्होंने कथित तौर पर लड़की के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया, लेकिन लड़की किसी तरह भाग निकली और घर पहुंच गई। 

विज्ञापन


उदाला थाने के प्रभारी निरीक्षक बनमाली बारिक ने बताया कि पीड़िता के परिवार की ओर से 4 अगस्त को दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर उदाला थाने में मामला दर्ज किया गया और मुख्य आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। निरीक्षक ने कहा, 'हम मुख्य आरोपी के दोस्तों की तलाश कर रहे हैं। इस मामले में दो से चार अन्य लोगों के शामिल होने का संदेह है।'

पूरा मामला समझिए
नाबालिग लड़की जब ट्यूशन जा रही थी, तब उसका प्रेमी प्रज्ञासु दास बाबू और उसके दोस्त उसे सैर-सपाटे के बहाने पास के एक जंगल में ले गए। इसके बाद उन लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया, लेकिन लड़की किसी तरह भाग निकली। लड़की की आपबीती सुनने के बाद परिवार ने प्रज्ञासु दास बाबू और उसके दोस्तों के खिलाफ उदाला पुलिस थाने में अपहरण और दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज कराया। लड़की का बयान भी दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने प्रज्ञासु दास बाबू को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश किया गया है।
विज्ञापन


आदिवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म
इससे पहले 7 अगस्त को पुलिस ने कहा था कि ओडिशा के अंगुल जिले के एक जंगली इलाके में तीन लोगों ने एक आदिवासी महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। इस मामले में गिरफ्तार किए गए तीन लोगों में दो नाबालिग भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें