फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा की महिला और बाल विकास मंत्री तुकुनी साहू कोरोना पॉजिटिव

Fri, 11 Sep 2020 09:10 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
विज्ञापन
ओडिशा की महिला व बाल विकास मंत्री तुकुनी साहू  - फोटो : @TukuniSahu
विज्ञापन

ओडिशा की महिला व बाल विकास और मिशन शक्ति मंत्री तुकुनी साहू कोरोना पॉजिटिव पाई गईं हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी।

विज्ञापन

 

मंत्री ने ट्वीट कर कहा, 'मैं कोरोना पॉजिटिव पाई गई हूं। फिलहाल होम आइसोलेशन में हूं। मेरी हालत स्थिर है। पिछले दिनों जो लोग मेरे संपर्क में आए हैं, उनसे अनुरोध है कि अगर उन्हें जरूरत पड़े तो वो अपनी जांच करा लें।' 

बता दें कि तुकुनी साहू ओडिशा में उन पांच मंत्रियों में शामिल हो गई हैं, जो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही ओडिशा में शुक्रवार को एक दिन में सर्वाधिक 3,996 नए मामले सामने आए और 14 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,43,117 हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मौत का आंकड़ा बढ़कर 605 हो गया है। राज्य में अभी 34,458 लोगों का इलाज जारी है और 1,08,001 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। राज्य में अभी तक कोविड-19 के 23.23 लाख नमूनों की जांच की गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें