फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#KabTakNirbhaya : ओडिशा : लिफ्ट देने के बहाने कांस्टेबल और उसके साथी ने महिला से किया दुष्कर्म

Mon, 02 Dec 2019 11:57 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुरी
विज्ञापन
विज्ञापन

ओडिशा के पुरी में कथित तौर पर एक पुलिसकर्मी समेत दो लोगों ने सोमवार को एक महिला के साथ पुलिस क्वार्टर में दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह नीमपारा कस्बे में बस स्टैंड पर इंतजार कर रही थी तभी एक व्यक्ति ने उसे अपनी कार में लिफ्ट देने की पेशकश की। उस व्यक्ति ने खुद को पुलिसकर्मी बताया था। 

विज्ञापन


पीड़िता ने बताया, मैं भुवनेश्वर से अपने गांव काकतपुर जा रही थी। मैंने पुलिसकर्मी की बात पर भरोसा कर लिया और कार में बैठ गई। महिला ने बताया कि कार के अंदर पहुंचने पर उसे पता चला कि अंदर तीन और लोग बैठे थे। 

पीड़िता ने कहा, 'काकतपुर ले जाने के बजाय वो लोग मुझे पुरी ले गए। चारों मुझे एक घर में ले गए जहां दो ने मेरे साथ दुष्कर्म किया जबकि बाकी दो बाहर से दरवाजा बंद कर चले गए थे।' जिस घर में यह घटना हुई वह पुरी में झड़ेश्वरी क्लब के पास एक पुलिस क्वार्टर था।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने इस दौरान एक आरोपी का पर्स छीन लिया था, जिससे उसका पहचान पत्र और आधार कार्ड मिला है। अभी तक पुलिस ने उस व्यक्ति की पहचान कर ली है जिसका कार्ड मिला है। वह एक पुलिस कांस्टेबल है और उसे सस्पेंड करने के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। 

पुरी के पुलिस सुपरिटेंडेंट उमा शंकर दास ने कहा कि बाकी आरोपियों को पकड़ने के पूरे प्रयास किए जाएंगे। मामले की जांच के लिए दो विशेष दल गठित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पीड़िता और आरोपी कांस्टेबल को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें