भारत अगले साल 10 से 24 मार्च तक दक्षिण अफ्रीका में होने वाले 50 वर्ष से अधिक उम्र के खिलाड़ियों के पहले क्रिकेट विश्व कप में भाग लेगा। भारत अपने अभियान का आगाज इंग्लैंड के खिलाफ करेगा। वेस्टइंडीज, नामीबिया और जिंबाब्वे भी पहली बार इसमें चुनौती पेश करेंगे।
भारत को पूल बी में पाकिस्तान, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया और वेल्स के साथ रखा गया है। पूल ए में ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड ओर श्रीलंका है। भारतीय टीम की अगुआई खेल और ब्रांड विशेषज्ञ शैलेंद्र सिंह करेंगे।
भारत के विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव ने टीम को शुभकामना देते हुए कहा,‘यह शानदार पल है। मैं उन्हें और पूरी टीम को शुभकामना देता हूं ।’ बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने पिछले साल सिडनी में पहला विश्व कप कप जीता था।