फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने बेटे संग पास की 10वीं की परीक्षा, 18 साल पहले छोड़ दी थी पढ़ाई

Wed, 29 May 2019 12:41 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
विज्ञापन
ओडिशा में मां बेटे ने एक साथ पास की 10वीं की परीक्षा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
ओडिशा में एक महिला ने अपने बेटे संग 10वीं की परीक्षा पास कर सबको हैरान कर दिया है। दरअसल महिला को पढ़ाई छोड़े हुए करीब 18 साल हो गए थे। जिसके बाद उन्होंने यह परीक्षा पास की है। बसंती मुदुली नाम की यह महिला मलकानगिरी जिले में स्थित एक ट्राइबल आंगनबाड़ी में मजदूर है। बसंती सी-कॉलोनी कर्लाकोटा ग्रामपंचायत मलकानगिरी कोरुकोंडा के अंतर्गत काम करती हैं। उनकी उम्र करीब 36 साल है। इन्होंने शादी के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। 
विज्ञापन


परीक्षा पास करने का श्रेय महिला ने अपने पति और बेटे को दिया है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई में उनके पति लबा पटनायक और उनके बड़े बेटे शिबानंदा ने काफी मदद की है। वह अपने बेटे की किताबों से ही पढ़ाई करती थीं। साथ ही बेटा भी जो स्कूल में पढ़कर आता था वही घर पर आकर उन्हें भी पढ़ाता था। 

बता दें कि यह एग्जाम ओडिशा स्टेट ओपन स्कूल की ओर से संचालित किया गया था। बसंती ने डी ग्रेड के साथ परीक्षा में 203 नंबर हासिल किए हैं। वहीं बेटे ने सी ग्रेड के साथ 340 नंबर हासिल किए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें