फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha: वीके पांडियन की पत्नी ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए किया आवेदन, व्यक्तिगत कारणों का दिया हवाला

Sat, 29 Mar 2025 01:57 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुजाता आर कार्तिकेयन ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन किया है। इससे पहले कार्तिकेयन पर पिछले साल मई में मई चुनाव आयोग ने पद के दुरुपयोग के आरोपों के कारण एक गैर-सार्वजनिक विभाग में स्थानांतरित करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
बीजद नेता वीके पांडियन - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के करीबी सहयोगी वीके पांडियन की पत्नी और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुजाता आर कार्तिकेयन ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन किया है। वे 2000 बैच की ओडिशा कैडर की अधिकारी हैं और वर्तमान में वित्त विभाग में विशेष सचिव के रूप में कार्यरत हैं। सूत्रों के मुताबिक उन्होंने अपने व्यक्तिगत कारणों से रिटायरमेंट की मांग की है।
विज्ञापन


वीके पांडियन ने भी दिया था इस्तीफा
बता दें कि इससे पहले कार्तिकेयन के पति वीके पांडियन ने भी अक्तूबर 2023 में अपनी इच्छा से इस्तीफा दिया था। साथ ही पांडियन बीजू जनता दल (बीजद) में शामिल हो गए थे। हालांकि, बीजद को पिछले साल लोकसभा और विधानसभा चुनावों में हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद पांडियन ने सक्रिय राजनीति से दूर रहने की घोषणा की थी।

ये भी पढ़ें:- Telangana: नागरकुरनूल मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का मामला, जूनियर छात्र ने तीन सीनियर छात्रों पर लगाए गंभीर आरोप
विज्ञापन


अपने पद के दुरुपयोग का लग चुका है आरोप
गौरतलब है कि मई 2024 में चुनाव आयोग ने सुजाता आर कार्तिकेयन को पद के दुरुपयोग के आरोपों के कारण एक गैर-सार्वजनिक विभाग में स्थानांतरित करने का आदेश दिया था। हालांकि इससे पहले, वह मिशन शक्ति विभाग में आयुक्त-सह-सचिव के रूप में कार्यरत थीं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- एक देश एक चुनाव: 'दूसरे धर्मों के लोगों को मतदान से दूर रखने की कोशिश', शिवसेना (UBT) ने भाजपा पर साधा निशाना

भाजपा ने खारिज किया था छुट्टी का आवेदन
इसके बाद, बीजू जनता दल (बीजद) के चुनावों में हार के कारण, कार्तिकेयन ने छह महीने की छुट्टी ली थी, लेकिन राज्य की भाजपा सरकार ने उनकी छुट्टी के आवेदन को खारिज कर दिया था। इस बात से ये साफ होता है कि कार्तिकेयन को आरोपों के चलते एक महत्वपूर्ण पद से हटा दिया गया। साथ ही जब उन्होंने छुट्टी लेने की कोशिश की, लेकिन उनकी छुट्टी को सरकार ने मंजूरी नहीं दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें