पुलिस ने बताया कि 20 जुलाई को ओरकेल पुलिस थाना क्षेत्र के एक गांव में एक लड़की से दुष्कर्म किया गया। वहीं मुदुलीपाड़ा पुलिस थाना क्षेत्र में एक पीड़िता ने आरोप लगाया कि एक युवक उसके साथ 2024 से बलात्कार कर रहा था। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
ओडिशा के मलकानगिरी जिले में अलग-अलग घटनाओं में दो लड़कियों से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दोनों लड़कियों में से एक ने मृत बच्चे को जन्म दिया। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि 20 जुलाई को ओरकेल पुलिस थाना क्षेत्र के एक गांव में जब पीड़िता अपने चाचा के घर जा रही थी तो उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने कहा कि लड़की को 50 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी मोटरसाइकिल पर लिफ्ट दी और उसे एक जंगली इलाके में ले गया। जहां उसने कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया।
लड़की ने अगले दिन अपने परिवार को घटना के बारे में बताया। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों को सूचित किया। लड़की के चाचा कहा कि मामले में गांव वाले कोई कार्रवाई नहीं कर सके। इसलिए मैंने पुलिस से शिकायत की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रश्मिरंजन सेनापति ने बताया कि आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
वहीं मुदुलीपाड़ा पुलिस थाना क्षेत्र में एक पीड़िता ने आरोप लगाया कि एक युवक उसके साथ 2024 से बलात्कार कर रहा था। मामला तब प्रकाश में आया जब उसने हाल ही में एक सरकारी अस्पताल में मृत बच्चे को जन्म दिया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
गैस मिस्त्री बनकर प्रोफेसर की पत्नी से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार
ओडिशा के बालासोर में फकीर मोहन यूनिवर्सिटी के क्वार्टर में घुसकर एक व्यक्ति ने महिला से दुष्कर्म की कोशिश की। आरोपी शंकर पात्रा शनिवार दोपहर गैस सिलेंडर मिस्त्री बनकर असिस्टेंट प्रोफेसर के घर में घुसा। उसने रसोई में जांच के बहाने दरवाजा बंद कर महिला पर हमला किया। महिला किसी तरह एक कमरे में बंद होकर चिल्लाई और सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे। आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया।