फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा कंकाल कांड: 'मृत्यु प्रमाण पत्र मिलते ही होगा भुगतान', इंडियन ओवरसीज बैंक ने बेबस भाई को दिया आश्वासन

Tue, 28 Apr 2026 07:40 PM IST
Nirmal Kant पीटीआई, भुवनेश्वर (ओडिशा)

सार

इंडियन ओवरसीज बैंक ने आश्वासन देते हुए कहा कि मृत्यु प्रमाण पत्र मिलने के बाद ही खाते से पैसे के दावे का निपटाया जाएगा और इसे प्राथमिकता दी जाएगी। कथित तौर पर मृत्यु प्रमाण पत्र मांगे जाने पर एक बेबस भाई अपनी बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंच गया था। जिसे देखकर बैंक कर्मचारियों के हाथ-पैर फूल गए थे। पढ़िए रिपोर्ट- 
विज्ञापन
इंडियन ओवरसीज बैंक (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला (फाइनल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के क्योंझर जिले में एक रोंगटे खड़े कर देने वाले मामले के बाद इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) ने मंगलवार को कहा कि उसे जैसे ही मृत्यु प्रमाणपत्र मिलेगा, वह एक आदिवासी व्यक्ति का पैसा निकालने का दावा प्राथमिकता के आधार पर निपटा देगा। दरअसल, व्यक्ति अपनी बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंच गया था। वह अपनी बहन के खाते से करीब 20 हजार रुपये निकालना चाहता था। 
विज्ञापन


क्या हुआ पूरा मामला?
यह मामला ओडिशा ग्रामीण बैंक की मलिपोसी शाखा से जुड़ा है, जिसे इंडियन ओवरसीज बैंक प्रायोजित करता है। व्यक्ति का नाम जीतू मुंडा है और वह ओडिशा के दियानाली गांव का रहने वाला है। उसकी बहन कलरा मुंडा की 26 जनवरी को मौत हो गई थी।

जीतू मुंडा ने कहा, मैं कई बार बैंक गया। मैंने उन्हें बताया कि मेरी बहन मर चुकी है। लेकिन उन्होंने कहा कि पैसे निकालने के लिए उसे खुद बैंक लाना होगा। इसके बाद उसने सोमवार को अपनी बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंचकर पैसे निकालने की कोशिश की। जैसे ही बैंक कर्मचारियों ने यह देखा, वे डर गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में ISIS का लोन वुल्फ अटैक?: धर्म पूछकर गार्ड्स को चाकू घोंपने वाला कौन, जानिए पूरा खौफनाक सच
विज्ञापन


बैंक ने इस घटनाक्रम पर क्या कहा?
■ बैंक ने कहा कि यह मामला प्रक्रिया की जानकारी की कमी और नियमों की समझ न होने के कारण हुआ है। हमारा मकसद गरीब आदिवासी महिला के पैसे की सुरक्षा करना था।
■ उसने बताया कि मृत्यु प्रमाण पत्र मिलने के बाद ही दावा निपटाया जा सकता है और हम इसे प्राथमिकता पर करेंगे।
■ बैंक ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी स्थिति में मृत व्यक्ति को बैंक लाने को नहीं कहा गया था।
■ बैंक ने कहा, दस्तावेजों के बिना प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकती। 

दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी: राजस्व मंत्री सुरेश पुजारी
इस घटना पर ओडिशा के राजस्व मंत्री सुरेश पुजारी ने कहा, यह मानवीय संवेदनशीलता की कमी का मामला है और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें