फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नासा मानव अन्वेषण रोवर चैलेंज 2021 के लिए ओडिशा स्कूल टीम का चयन

Fri, 13 Nov 2020 02:56 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर।
विज्ञापन
चयनित ओडिशा स्कूल टीम - फोटो : ani
विज्ञापन

पहली बार नासा मानव अन्वेषण रोवर चैलेंज के लिए भारत की एक स्कूल टीम का चयन किया गया है। नवोन्मेष प्रसार फाउंडेशन के संस्थापक अनिल प्रधान ने बताया की टीम एक रोवर बनाएगी जो मंगल की सतह पर आगे बढ़ सकता है। यकीनन ये अपने आप में गर्व की बात है कि भारत की स्कूल टीम का इसके लिए चयन किया गया है।

विज्ञापन


नवोन्मेष प्रसार स्टूडेंट एस्ट्रोनॉमी टीम में 10 स्कूली छात्र शामिल हैं, जिन्हें नासा मानव अन्वेषण रोवर चैलेंज 2021 में भाग लेने के लिए चुना गया है। बता दें कि ये रोवर चैलेंज अप्रैल के लिए निर्धारित है। एनएपीएसएटी भुवनेश्वर स्थित नवोन्मेष प्रसार फाउंडेशन की एक पहल है।


बता दें कि अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा अपने वार्षिक मानव अन्वेषण रोवर चैलेंज (ह्यूमन एक्सप्लोरेशन रोवर चैलेंज) के तहत हाईस्कूल और कॉलेज के छात्रों को चांद और मंगल ग्रहों पर भविष्य के अभियान के लिए रोविंग यान निर्मित करने और उनका परीक्षण करने के लिए आमंत्रित करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें