फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा में चार सड़क हादसे: पांच लोगों की मौत, आठ घायल; बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

Mon, 23 Nov 2026 06:26 PM IST
ज्योति भास्कर पीटीआई, नई दिल्ली।
विज्ञापन
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सोमवार को राज्य में चार अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हुई। इनमें आठ अन्य घायल हुए। मयूरभंज जिले में सोमवार सुबह नेशनल हाईवे-220 पर दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में दो की मौत, दो गंभीर घायल। भुवनेश्वर में ओम्फेड स्क्वायर के पास एक बाइक टैक्सी चालक की ट्रक की टक्कर से मौत हुई।

विज्ञापन


अंगुल जिले के महिधरपुर में रविवार रात कार्तिकेश्वर पूजा से लौटते समय एक महिला की वाहन की टक्कर से मौत हुई और एक अन्य गंभीर घायल। कोरापुट जिले के गुनीपाड़ा गांव के पास घने कोहरे के बीच दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक की मौत और पांच गंभीर घायल। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घने कोहरे के कारण कम दृश्यता को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें