फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha: ओडिशा के संबलपुर में नहर में गिरी बोलेरो, 7 लोगों की मौत, 4 घायल

Fri, 31 Mar 2023 12:06 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

संबलपुर कलेक्टर अनन्या दास ने बताया कि हादसे में मौके पर 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि, अस्पताल ले जाने के बाद एक और व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
संबलपुर रोड एक्सीडेंट - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के संबलपुर में शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। संबलपुर में नहर में कार गिर जाने से सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह 2 बजे एक तेज रफ्तार बोलेरो का कंट्रोल ड्राइवर से खो गया, जिस वजह से हादसा हुआ।

6 की मौके पर हुई मौत

विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि बोलेरो में सवार लोग गुरुवार को शादी समारोह में शामिल होकर झारसुगुड़ा जिले के बड़ाधारा अपने घर जा रहे थे। इस दौरान गाड़ी तेज रफ्तार में थी। ड्राइवर ने गाड़ी से अपना नियंत्रण खो दिया, जिस वजह से सासन थाना क्षेत्र के परमनपुर के पास बोलेरो नहर में गिर गई। संबलपुर कलेक्टर अनन्या दास ने बताया कि हादसे में मौके पर 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि, अस्पताल ले जाने के बाद एक और व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। हादसे में 4 लोग घायल हैं, जिनमें से 2 लोगों की हालत गंभीर है। सभी घायलों का इलाज चल रहा है। कलेक्टर ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

मृतकों की पहचान

  1. सुबाला भोई
  2. सुमंत भोई
  3. सरज सेठ
  4. दिव्या लोहा
  5. अजीत खमारी
  6. रमाकांत भुनियार 
  7. शत्रुघ्न भोई

गुरुवार रात हुए सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत
संबलपुर के अलावा नयागढ़ जिले में भी सड़क हादसा हो गया, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई। गुरुवार रात बाइक पर सवार 3 लोग पेड़ से टकरा गए थे। इस वजह से 3 तीनों बाइक सवारों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि तीनों युवक पास के गांव में लगे रामनवमी के मेले से वापस घर लौट रहे थे। मृतकों में माधव प्रधान (20), सूर्यकांत प्रधान (19) और राकेश नायक (19) शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें