फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा: संबलपुर में ट्रेन से कुचलकर हाथी की मौत, पुरी-सूरत एक्सप्रेस के इंजन की ट्रॉलियां पटरी से उतरीं

Mon, 21 Dec 2020 08:59 AM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, भुवनेश्वर
विज्ञापन
पटरी से उतरी पुरी-सूरत एक्सप्रेस - फोटो : ANI
विज्ञापन

ओडिशा के संबलपुर जिले में सोमवार तड़के ट्रेन से कुचलकर एक हाथी की मौत हो गई, जिसके चलते ट्रेन के इंजन की अग्रिम ट्रॉलियां पटरी से उतर गईं। रेलवे के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि घटना में ट्रेन में सवार कोई यात्री हताहत नहीं हुआ।

विज्ञापन


पूर्वीय तटीय रेलवे (ईसीआर) के एक अधिकारी के अनुसार हाथियों के गलियारे से 50 किलोमीटर की रफ्तार से गुजर रही पुरी-सूरत एक्सप्रेस ने हाथीबाड़ी और मानेश्वर रेलवे स्टेशनों के बीच भवानीपाली गांव में देर रात करीब 2 बजकर 4 मिनट पर हाथी को टक्कर मार दी।


सूरत जाने वाली यह ट्रेन 1 बजकर 55 मिनट पर हाथीबाड़ी से रवाना हुई थी। संबलपुर के संभागीय रेल प्रबंधक (डीआरएम) प्रदीप कुमार घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद ट्रेन को वापस हाथीबाड़ी स्टेशन ले जाकर उसका इंजन बदला गया।
विज्ञापन


ईसीआर के अधिकारी ने कहा कि पुरी-सूरत एक्स्प्रेस सुबह करीब 7 बजकर 26 मिनट पर हाथीबाड़ी से रवाना हुई। उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना से पुरी-दुर्ग एक्सप्रेस और कोरापुट-भुवनेश्वर विशेष ट्रेन प्रभावित हुई हैं।

डीआरएम ने कहा कि मामले की जांच के लिये पांच सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। इसके अलावा राज्य के वन विभाग की एक टीम ने भी यह पता लगाने के लिये जांच शुरू कर दी है कि हाथी की मौत किन परिस्थतियों में हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें