फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha: रायगड़ा में बॉक्साइट खदान तक सड़क बनाने का विरोध, आदिवासियों और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प; 50 घायल

Tue, 07 Apr 2026 01:49 PM IST
Sandhya Kumari न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

ओडिशा के रायगड़ा जिले के शागाबारी गांव में बॉक्साइट खदान तक सड़क बनाने का कड़ा विरोध किया गया। गांव के आदिवासियों द्वारा प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन के बीच आदिवासी और पुलिस के बीच झड़प हो गई। 

विज्ञापन
ओडिशा पुलिस - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के रायगड़ा जिले में सड़क बनाने को लेकर आदिवासियों और पुलिसकर्मी में झड़प हो गई। इस झड़प में 40 पुलिसकर्मी घायल हो गए। दरअसल सिजिमाली बॉक्साइट खदान तक सड़क बनानी थी। स्थानीय आदिवासियों ने इसका विरोध किया। इसी बीच यह प्रदर्शन हिंस झड़प में बदल गया। इसमें कुल 50 लोग घायल हुए जिसमें 40 पुलिस अधिकारी हैं। 

विज्ञापन


पत्थर, तलवारों और कुल्हाड़ियों से हमला

अधिकारियों के अनुसार, स्थानीय आदिवासियों ने जिले के काशीपुर ब्लॉक के अंतर्गत शागाबारी गांव में सड़क निर्माण का कड़ा विरोध किया। पुलिस ने बताया कि सड़क निर्माण को रोकने की कोशिश में प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर पर पत्थर फेंके और तलवारों, कुल्हाड़ियों तथा अन्य धारदार हथियारों से पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों पर हमला किया।

एडीजी संजय कुमार ने पीटीआई को बताया घटना में घायल हुए 40 पुलिसकर्मियों में से 10 के सिर में चोटें आई हैं और उन्हें रायगड़ा स्थित जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


सड़क निर्माण का विरोध क्यों? 

ओडिशा सरकार ने सिजिमाली बॉक्साइट खदान को एक निजी कंपनी को आवंटित किया है। तब से लोग इस परियोजना का विरोध कर रहे हैं। प्रशासन कंपनी को सिजिमाली बॉक्साइट खदान तक सड़क बनाने में मदद कर रहा था। एक अधिकारी ने बताया कि रायगड़ा के कलेक्टर कुलकर्णी आशुतोष सी मौके पर मौजूद थे और आंदोलनकारी आदिवासियों के साथ बातचीत कर रहे थे। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने शागाबारी गांव में निषेधाज्ञा लागू कर दी है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें