फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam Elections: खरगे का दावा- कांग्रेस 70 से अधिक सीटें जीतेगी; सीएम हिमंत को बताया देश में सबसे भ्रष्ट

Tue, 07 Apr 2026 01:34 PM IST
Riya Dubey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मल्लिकार्जुन खरगे ने असम में मुख्यमंत्री हिमंत सरमा पर भ्रष्टाचार और परिवारवाद के आरोप लगाए, उनकी पत्नी के खिलाफ जांच की मांग की। साथ ही दावा किया कि कांग्रेस गठबंधन 70 से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाएगा।
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुवाहाटी में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान असम की भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरमा देश के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं और उनसे ज्यादा अहंकारी और घमंडी कोई दूसरा मुख्यमंत्री नहीं है।

हिमंत के परिवार पर लगाए गंभीर आरोप

खरगे ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री केवल अपने परिवार के विकास के लिए काम कर रहे हैं और चाय, कोयला व जमीन से जुड़े सिंडिकेट चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष ने केंद्र सरकार से मांग की कि हिमंत सरमा की पत्नी के कथित विदेशी संपत्तियों और तीन देशों के पासपोर्ट रखने के आरोपों की जांच कराई जाए। उन्होंने कहा कि इन गंभीर आरोपों को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।

पीएम मोदी को गांधी परिवार पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं

चुनावी दावों को लेकर खड़गे ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाला गठबंधन असम की 126 सदस्यीय विधानसभा में 72-73 सीटें जीतकर सरकार बनाएगा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए खरगे ने कहा कि उन्हें गांधी परिवार पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है, क्योंकि इस परिवार के सदस्यों ने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। असम में चुनावी माहौल के बीच कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं, जिससे सियासी तापमान लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें