फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा: इकट्ठा होने से रोका तो भीड़ ने पुलिस पर बोला हमला, तीन अधिकारी घायल

Mon, 03 May 2021 07:52 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

ओडिशा के मयूरभंज जिले के देबनबाहली गांव में भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। वाहनों के साथ तोड़फाड़ की। इस घटना में तीन पुलिसकर्मी बुरी तरह घायल हो गए। 
विज्ञापन
ओडिशा पुलिस पर हमला - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के मयूरभंज जिले के देबनबाहली गांव में भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। वाहनों के साथ तोड़फाड़ की। इस घटना में तीन पुलिसकर्मी बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


 एएसआई महापात्रा ने बताया कि कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए हमने लोगों को एक जगह पर इकट्ठा होने से रोका। इसके बाद लोगों की भीड़ ने हमला बोल कर दिया। वाहनों के साथ तोड़फोड़ की। इसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। 
 
ओडिशा सरकार ने राज्य में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए 5 मई से राज्य में 14 दिन का लॉकडाउन लगाने की रविवार को घोषणा की। मुख्य सचिव एससी मोहपात्रा की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि सप्ताहांत को छोड़कर सभी अन्य दिनों में जरूरी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। आदेश में कहा गया कि 5 मई, 2021 की सुबह पांच बजे से 19 मई, 2021 तक पूरे राज्य में लॉकडाउन रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें