ओडिशा में पंचायत चुनावों के कार्यक्रम का एलान हो गया है। राज्य निर्वाचन आयुक्त आदित्य प्रसाद पाधी ने मंगलवार को कहा कि प्रदेश में पंचायत चुनाव पांच चरणों में आयोजित होंगे और इनकी शुरुआत 16 फरवरी से होगी। इसकी के साथ प्रदेश में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है, जो 28 फरवरी तक प्रभाव में रहेगी।
विज्ञापन
चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, मतदान 16, 18, 20, 22 और 24 फरवरी को होगा। मतदान सुबह सात बजे शुरू होगा और दोपहर एक बजे समाप्त होगा। मतगणना 26, 27 और 28 फरवरी को की जाएगी। पाधी ने कहा कि पंचायत चुनाव के दौरान आयोग की ओर से जारी सभी कोविड दिशानिर्देशों का पालन किया जाएगा।
ओडिशा में 853 जिला परिषद सीटों, 91,916 वार्डों और 6794 पंचायतों के लिए चुनाव होने जा रहा है। प्रत्याशी अपने पार्टी चिह्न के साथ चुनाव लड़ सकेंगे। नामांकन की तिथि 17 से 21 जनवरी रखी गई है। उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तारीख 25 जनवरी तय की गई है। वहीं, परिणाम का एलान 13 मार्च को किया जाएगा।