ओडिशा के संबलपुर में स्थित सब्जी मार्केट में देर रात भीषण आग लग गई। आल लगने से 70 से ज्यादा दुकानें जलकर राख हो गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग मौके पर पहुंचा लेकिन तब तक दुकानों का काफी नुकसान पहुंच चुका था। दमकल विभाग द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
दिवाली की रात सब्जी मार्केट में लगी इस आग से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। संबलपुर के गोलबजार सब्जी मार्केट में लगी इस आग से 70 से ज्यादा दुकानें जलकर राख हो गई।
इस आग के चलते दुकानों में रखी लाखों रुपये की सब्जियां और फल जलकर राख हो गई। संदेह है कि दीवाली के चलते विक्रेताओं द्वारा अपनी दुकानों में जलाए गए मिट्टी के दीयों से आग भड़क उठी। हालांकि, विक्रेताओं के एक समूह ने रिपोर्टों को खारिज कर दिया और दावा किया कि कुछ उपद्रवियों ने जानबूझकर उनकी दुकानों को आग लगा दी।
यहां के सब्जी विक्रेता सुवेदार पंडित ने बताया कि आग लगने से दुकान में रखी उनकी पांच बोरी अदरक, चार बोरी लहसुन, 10 ट्रे टमाटर जलकर राख हो गए। उन्होंने बताया कि इस घटना के चलते उन्हें डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
उन्होंने कहा कि यह एक दुर्घटना नहीं है। कुछ उपद्रवियों ने हमारी दुकानों जानबूझकर आग लगाई है। घर जाने से पहले सभी दीयों को विक्रेताओं द्वारा बुझा दिया गया था। उन्होंने कहा कि यह चौथी बार है जब इस तरह की आग दुर्घटना गोलबजार में हुई है।