फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Naba Das Killing: हत्या के इरादे से ही मंत्री को मारी गई थी गोली...इंस्पेक्टर ने बताया वारदात का पूरा सच

Tue, 31 Jan 2023 07:44 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

इंस्पेक्टर प्रद्युम्न कुमार ने बताया कि करीब 12.15 बजे मंत्री नब किशोर दास की कार एक इमारत के पास रुकी और वह गाड़ी का दरवाजा खोलकर बाहर आए। तभी एएसआई गोपाल दास ने मंत्री पर गोली चला दी। गोली सीने में लगी और वह गिर पड़े।
विज्ञापन
नब दास हत्या मामला - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा में स्वास्थ्य मंत्री नब दास की हत्या मामले में दर्ज एफआईआर में कहा गया है कि आरोपी एएसआई गोपाल दास का स्वास्थ्य मंत्री को मारने के इरादे से ही गोली चलाई थी। यह एफआईआर   ब्रजराजनगर पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रद्युम्न कुमार की ओर से दर्ज कराई गई है। प्रद्युम्न उस वक्त घटना स्थल पर ही मौजूद थे, जब नब दास को गोली मारी गई। 

विज्ञापन


ट्रैफिक क्लीयरेंस ड्यूटी पर तैनात था गोपाल दास 
ब्रजराजनगर पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर ने बताया, एएसआई गोपाल दास को स्वास्थ्य मंत्री के कार्यक्रम के लिए ट्रैफिक क्लीयरेंस ड्यूटी पर तैनात किया गया था। जैसे ही मंत्री गांधी चौक पर पहुंचे, एएसआई ने मंत्री पर निशाना साधते हुए अपनी सर्विस पिस्टल से गोली चला दी। 

गोली लगते ही गिर पड़े मंत्री
इंस्पेक्टर प्रद्युम्न कुमार ने बताया कि करीब 12.15 बजे मंत्री नब किशोर दास की कार एक इमारत के पास रुकी और वह गाड़ी का दरवाजा खोलकर बाहर आए। तभी एएसआई गोपाल दास ने मंत्री पर गोली चला दी। गोली सीने में लगी और वह गिर पड़े। मंत्री के शरीर से काफी खून बह रहा था। इसके बाद उन्होंने कांस्टेबल केसी प्रधान के साथ आरोपी एएसआई को पकड़ लिया। इसी दौरान आरोपी एएसआई ने अपनी 9 एमएम पिस्तौल से दो और गोलियां चलाईं, जो उनकी अंगुली में लगी। हालांकि, थोड़ी ही देर में एएसआई को काबू में कर लिया गया। 
विज्ञापन


एएसआई ने कबूल किया अपराध
उधर, मामले की जांच कर रहे क्राइम ब्रांच एडीजी अरुण बोथरा ने बताया कि आरोपी एएसआई ने पूछताछ के दौरान अपराध कबूल कर लिया है। वहीं, विपक्षी दलों ने स्वास्थ्य मंत्री की हत्या के पीछे साजिश का आरोप लगाया है।

पुलिस अधीक्षक झारसुगुड़ा का तबादला
ओडिशा सरकार ने पुलिस अधीक्षक झारसुगुड़ा राहुल जैन का तबादला कर दिया और एसपी मुख्यालय से अटैच कर दिया। इसके अलावा एसडीपीओ ब्रजराजनगर (झारसुगुड़ा) गुप्तेश्वर भोई को राज्य पुलिस मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास की हत्या के बाद यह फैसला लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें