फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha Mamita Murder Case: शिक्षिका के परिजनों से मिले बीजेपी विधायक बाग, फिर उठी सीबीआई जांच की मांग

Mon, 17 Jun 2024 06:14 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

ममिता मेहर कालाहांडी जिले के एक निजी स्कूल में शिक्षिका थी। अक्टूबर 2021 में उसकी हत्या कर दी गई थी। ममिता के अवशेष स्कूल परिसर में एक गड्ढे से बरामद हुए थे, जिसके बाद पुलिस ने मुख्य संदिग्ध गोबिंदा साहू को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि, साहू की कथित तौर पर जेल में रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई।
विज्ञापन
सीबीआई - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा में भाजपा सत्ता में आते ही शिक्षिका ममिता मेहर हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग फिर से उठने लगी है। विपक्ष में रहते हुए नवनिर्वाचित भाजपा विधायक लक्ष्मण बाग ने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग करते हुए विधानसभा के अंदर और बाहर कई विरोध प्रदर्शन किए थे। उन्होंने मामले में तत्कालीन गृह राज्य मंत्री और बीजद नेता डीएस मिश्रा की संलिप्तता का आरोप लगाया था। यहां तक कि उस समय बीजेपी के मुख्य सचेतक रहे सीएम माझी ने भी इस मुद्दे को विधानसभा में कई बार उठाया था। 

विज्ञापन


कांतबांजी से भाजपा विधायक बाग रविवार को झरनी गांव पहुंचे। यहां उन्होंने शिक्षिका ममिता मेहर के माता-पिता से मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार, ममिता के पिता सुरेंद्र ने विधायक बाग से आग्रह करते हुए कहा कि अब मामला सीबीआई को सौंप दिया जाए। वहीं, ममिता की मां तुलसी ने विधायक से बेटे की नौकरी लगवाने का अनुरोध किया। 

मुख्य आरोपी की मौत के बाद हत्याकांड की जांच पर लगा ब्रेक
बता दें कि मामले के मुख्य आरोपी गोबिंदा साहू की जेल में मौत हो गई थी, जिसके बाद से जांच रुक सी गई। इस पर भाजपा विधायक बाग ने निराशा व्यक्त की। विधायक ने इस बात पर अफसोस जताया कि सीबीआई जांच के लिए बार-बार अपील करने के बावजूद उनके अनुरोधों को नजरअंदाज कर दिया गया। 
विज्ञापन


शिक्षिका के माता पिता से मुलाकात के बाद कांतबांजी से नवनिर्वाचित भाजपा विधायक बाग ने पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता ममिता को न्याय दिलाना है। हमने लंबे समय से इस हत्या की सीबीआई जांच की मांग की है, लेकिन तत्कालीन बीजद सरकार ने हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दिया। कहा कि हम अपना पक्ष रखने के लिए मुख्यमंत्री मोहन माझी से मिलकर सीबीआई जांच पर जोर देंगे। 

अक्टूबर 2021 में हुई थी ममिता की हत्या
बता दें कि ममिता मेहर कालाहांडी जिले के एक निजी स्कूल में शिक्षिका थी। अक्टूबर 2021 में उसकी हत्या कर दी गई थी। ममिता के अवशेष स्कूल परिसर में एक गड्ढे से बरामद हुए थे, जिसके बाद पुलिस ने मुख्य संदिग्ध गोबिंदा साहू को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि, साहू की कथित तौर पर कांताबांजी उप-जेल में हिरासत में रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जाता है कि साहू ने आत्महत्या की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें