फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा: लिंगराज मंदिर श्रद्धालुओं के लिए बंद, भगवान जगन्नाथ के दर्शन से पहले करानी होगी जांच

Mon, 19 Apr 2021 02:13 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, भुवनेश्वर

सार

  • निकाय ने कहा कि भगवान अशोकष्टमी रथयात्रा मंदिर प्रशासन द्वारा कोविड-19 नियमों के तहत संपन्न कराई जाएगी
  • रविवार को पुरी के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर को किया गया रोगाणु मुक्त
विज्ञापन
jagannath mandir - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर स्थित प्रसिद्ध लिंगराज मंदिर को कई सेवादारों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद रविवार को आम श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया।

विज्ञापन


भुवनेश्वर नगर निगम ने हालांकि कहा कि वह सुनिश्चित करेगा कि यह शिव मंदिर नियमित अनुष्ठानों के लिए खुला रहे और केवल सेवादारों को ही इस दौरान प्रवेश की अनुमति होगी।

निकाय ने कहा कि भगवान अशोकष्टमी रथयात्रा मंदिर प्रशासन द्वारा कोविड-19 नियमों के तहत संपन्न कराई जाएगी। इस बीच, रविवार को पुरी के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर को रोगाणु मुक्त किया गया। मंदिर प्रशासन ने बताया कि मंदिर में प्रवेश के लिए नयी मानक परिचालन प्रक्रिया (एसओपी) सोमवार से लागू हो जाएगी।
विज्ञापन


नई एसओपी के मुताबिक पुरी के बाहर से आने वाले लोगों को मंदिर में प्रवेश करने के लिए आरटी-पीसीआर जांच में संक्रमणमुक्त होने या टीकाकरण पूर्ण होने का प्रमाण पत्र देना होगा। आरटी-पीसीआर रिपोर्ट चार दिन से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें