फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस विधायक का जाति प्रमाण पत्र निकला फर्जी, ओडिशा हाईकोर्ट ने ठहराया अयोग्य

Tue, 30 Jan 2018 05:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओडिशा
विज्ञापन
Jogesh Kumar Singh
विज्ञापन

ओडिशा हाईकोर्ट ने सुंदरगढ़ से कांग्रेस विधायक जोगेश कुमार सिंह को अयोग्य घोषित कर दिया है। उन्हें 2014 के चुनावों के दौरान नकली जाति प्रमाण पत्र जमा करने की वजह से अयोग्य घोषित किया गया है। 

विज्ञापन


बीजेपी प्रत्याशी सहादेव और वोटर अजय पटेल द्वारा दो याचिकाओं की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने पाया कि जोगेश सिंह ने जो जाति प्रमाण पत्र दिया है, उसमें दी गई जानकारियां गलत हैं। सुंदरगढ़ अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। जोगेश कुमार सिंह वर्ष 2014 में कांग्रेस की टिकट पर विधानसभा के लिए चुने गए थे।

चुनाव में हार का मुंह देखने वाली ओडिशा में बीजद की नेता कुसुम टेटे और भाजपा प्रत्‍याशी सहदेव सासा ने जोगेश द्वारा सौंपे गए जाति प्रमाणपत्र को फर्जी बताते हुए उनके निर्वाचन को हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। हालांकि अब कोर्ट ने कांग्रेस विधायक की सदस्‍यता रद्द कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें