फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा: तीन हथियार, 15 करोड़ रुपये के 70 वाहन, जानें कौन हैं मंत्री नब किशोर दास जिनपर जानलेवा हमला हुआ?

Sun, 29 Jan 2023 02:35 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

जानलेवा हमले में घायल स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री नब किशोर दास ओडिशा के सबसे धनी नेताओं में से एक माने जाते हैं। उनकी पत्नी के नाम 34 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति है।
 
विज्ञापन
नाबा दास(फाइल) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री और बीजू जनता दल के नेता नब किशोर दास को रविवार को झारसुगुड़ा जिले में एक सहायक पुलिस उपनिरीक्षक ने गोली मार दी। नाबा दास को तुरंत अस्पताल ले जाया गया  जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। गांधी चक के पास एएसआई गोपाल दास ने उन्हें उस समय गोली मार दी जब वह अपने वाहन से बाहर निकल रहे थे। एएसआई ने एक बार में कम से कम चार से पांच गोलियां चलाईं। आइए जानते हैं कौन हैं मंत्री नाबा दास? जिनकी ओडिशा की सियासत में है गहरी पैठ...

विज्ञापन


कौन हैं मंत्री नब किशोर दास?
नवीन पटनायक सरकार के सबसे अमीर मंत्रियों में से एक, ओडिशा के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री नब किशोर दास के पास लगभग 15 करोड़ रुपये मूल्य के 70 से अधिक वाहनों का एक बड़ा बेड़ा है। दास के संपत्ति विवरण की खास बात यह है कि उनके पास 31 दिसंबर, 2021 तक 15 करोड़ रुपये के 70 वाहन थे, जिसमें एक मर्सिडीज बेंज भी शामिल है, जिसकी वर्तमान कीमत 1.14 करोड़ रुपये है। हालांकि, दास के पास अपने अंतिम संपत्ति विवरण के अनुसार 80 वाहन थे।  

नब किशोर दास के पास तीन हथियार
नब किशोर दास की  संपत्ति में तीन हथियार भी हैं जिनमें 55,000 रुपये की एक रिवॉल्वर, 1.25 लाख रुपये की एक राइफल और 17,500 रुपये की कीमत वाली एक डबल बैरल बंदूक भी हैं। 
विज्ञापन


 नब किशोर ओडिशा के धनी नेताओं में से एक
दास द्वारा घोषित संपत्ति विवरण के अनुसार, उनके पास संबलपुर, भुवनेश्वर और झारसुगुड़ा में विभिन्न बैंकों में 45.12 लाख रुपये से अधिक की जमा राशि है। मंत्री ने विभिन्न सावधि जमाओं में 77.43 लाख रुपये से अधिक का निवेश किया है।

पत्नी के नाम भी अकूत संपत्ति
नब किशोर दास की पत्नी के नाम 34 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी के नाम पर अलग-अलग बैंकों में पैसे जमा हैं, ज्यादातर संबलपुर के बैंक में जमा हैं। बैंक में उनके नाम पर 1.13 करोड़ रुपये से अधिक की राशि और 2.24 करोड़ रुपये से अधिक की सावधि जमा है। वह शेयरों और बीमा पॉलिसियों के रूप में अचल संपत्ति की भी मालकिन हैं।

 नब किशोर दास के पास  दिल्ली, कोलकाता, भुवनेश्वर समेत कई शहरों में अचल संपत्ति
दास के पास 1.09 करोड़ रुपये से अधिक की अनुमानित कीमत वाली कृषि भूमि है, उनके पति के पास लगभग 99 लाख रुपये की समान भूमि है। मंत्री के पास 83 लाख रुपये से अधिक मूल्य की गैर-कृषि भूमि है। इसके अलावा, दास के पास नई दिल्ली, कोलकाता, भुवनेश्वर, रायराखोल और झारसुगुड़ा सहित विभिन्न स्थानों पर आवासीय भवन हैं, जिनकी अनुमानित कुल कीमत 2,28,15,000 रुपये है, जबकि उनकी पत्नी के पास लगभग 2 रुपये के वर्तमान मूल्य के साथ व्यावसायिक संपत्तियां हैं।  

आभूषणों और गहनों में, दास के पास 1,98,450 रुपये मूल्य का 60 ग्राम सोना है, जबकि उनकी पत्नी के पास कुछ चांदी के अलावा 1091475 रुपये मूल्य का 330 ग्राम सोना है। एडीआर इलेक्शन वॉच के अनुसार, 2019 के चुनावों से पहले, उनकी कुल संपत्ति 21 करोड़ रुपये से अधिक की देनदारी के साथ 33 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई थी।

महाराष्ट्र के एक शनि मंदिर में 1 करोड़ रुपये का सोने का घड़ा भी दान किया था
ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास ने महाराष्ट्र के एक शनि मंदिर को 1 करोड़ रुपये का सोने का घड़ा भी दान किया था। खबरों के मुताबिक, मंत्री नब किशोर दास ने 'शनि अमावस्या' के अवसर पर पूजा करने के लिए महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के शनि शिंगणापुर मंदिर में सोने का कलश दान किया था। कथित तौर पर, ओडिया भक्त द्वारा दान किया गया सोने का घड़ा 700 ग्राम सोने और 5 किलो चांदी से बना है। इसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपए आंकी गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें