फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा: 18-44 साल के लोगों को जल्द लगेगा टीका, इन पांच शहरों में संक्रमण सबसे ज्यादा

Sun, 09 May 2021 11:03 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

ओडिशा के पांच बड़े शहरों में सबसे पहले 18-44 साल की उम्र के लोगों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। टेस्ट पॉजिटिविटी दर जहां ज्यादा होगी, उन शहरों में वैक्सीनेशन तेज किया जाएगा। 
विज्ञापन
कोरोना टीका - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के पांच बड़े शहरों में 18-44 साल की उम्र के बीच लोगों को कोरोना का टीका लगना शुरू हो जाएगा। ये वो शहर हैं, जहां टेस्ट पॉजिटिविटी दर (टीपीआर) ज्यादा है। इन शहरों में भुवनेश्वर, कटक, राउरकेला, संबलपुर और बरहामपुर शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके मोहापात्रा ने जिलाधिकारियों, नगर निगम अधिकारियों और जिलों के मुख्य चिकिस्ता अधिकारियों को बताया है कि वैक्सीन की कमी की वजह से प्राथमिकताएं पहले से तय कर दी गई हैं। 

विज्ञापन


पांच शहरों में संक्रमण दर ज्यादा
शनिवार को राज्य को सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड वैक्सीन की एक लाख डोज मिलीं। कटक, भुवनेश्वर और संबलपुर में टीपीआर 25 फीसदी के आसपास है। राउरकेला में 50 फीसदी के ऊपर है। जबकि बरहामपुर में 15 फीसदी टीपीआर है। मौजूदा समय में केवल भुवनेश्वर में ही 18-44 साल के उम्र लोगों को वैक्सीन लग रही है। 

यहां एक मई से अबतक 42,660 लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है। मोहापात्रा ने कहा कि जैसे वैक्सीन की उपलब्थता बढ़ेगी, इस समूह के ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। शनिवार तक ओडिशा में 61,48,532 खुराकें दी जा चुकी हैं। 18-44 साल के उम्र के बीच के लोगों को सरकारी अस्पताल में वैक्सीन लगाई जा रही है।
विज्ञापन


सरकारी अस्पताल में मुफ्त में लगेगी वैक्सीन
यहां वैक्सीन लगाने का समय सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक है। वही 45+ के उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाने का समय दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक है। ओडिशा सरकार ने 18-44 साल की उम्र के लोगों को मुफ्त में वैक्सीन लगाने का एलान किया है। इसके लिए सरकार को अतिरिक्त दो हजार करोड़ रुपये खर्च करने होंगे। 

वहीं निजी अस्पताल में वैक्सीन लगवाने के लिए 100 रुपये देने होंगे लेकिन सरकारी अस्पतालों में पूरी तरह मुफ्त होगी। वैक्सीनेशन अभियान की रफ्तार को बढ़ाने के लिए ओडिशा में ड्राइव इन वैक्सीनेशन की शुरुआत की गई है। यहां एक मॉल के पार्किंग एरिया में 400 लोगों को कार में ही वैक्सीन दी गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें