फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा सरकार ने तालचेर के कोयला क्षेत्र में एस्मा को छह महीने के लिए बढ़ाया

Sat, 16 May 2020 03:29 PM IST
आसिम खान पीटीआई, भुवनेश्वर

सार

  • ओडिशा सरकार ने एस्मा को छह महीने के लिए बढ़ाया
  • बार-बार विरोध प्रदर्शन को लेकर सरकार ने लिया फैसला
विज्ञापन
सीएम नवीन पटनायक (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा सरकार ने परमाणु संयंत्रों में निर्बाध कोयला आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए हड़ताल को प्रतिबंधित करते हुए तालचेर के महानदी कोयला क्षेत्र लिमिटेड (एमसीएल) इलाकों में लागू ओडिशा आवश्यक सेवा (अनुरक्षण) कानून, 1988 या एस्मा को छह महीनों के लिए बढ़ा दिया है।

विज्ञापन


एमसीएल तालचेर के कोयला क्षेत्रों में बार-बार हड़ताल के कारण विद्युत उत्पादन में मुश्किलें पैदा होने से रोकने के लिए 15 मई, 2019 को एस्मा लागू किया गया था। ताजा अधिसूचना के अनुसार इसे छह और महीने के लिए बढ़ा दिया गया है।

एक अधिकारी ने कहा कि एमसीएल में अकसर विरोध प्रदर्शन होते रहते हैं। इस क्षेत्र को जनहित के लिए कोयला उत्पादन और ढुलाई के लिए सुरक्षित रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले साल यहां कई बार हड़ताल हुई थी और पुलिस को क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी थी।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि इस साल भी इसी प्रकार के हालात पैदा होने की आशंका के कारण सरकार ने 16 मई से एस्मा को छह और महीने के लिए लागू करने का निर्णय लिया हैं अधिसूचना में कहा गया है कि राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (एनटीपीसी) के कनीहा विद्युत स्टेशन और तालचेर थर्मल पावर स्टेशन में बिजली उत्पादन एवं आपूर्ति से जुड़ी सेवाओं में हर प्रकार की हड़ताल पर प्रतिबंध है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें