फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha: पद्म पुरस्कार विजेताओं को प्रति माह मिलेगी 30000 रुपये की सम्मान राशि, ओडिशा सरकार का बड़ा फैसला

Sun, 10 Nov 2024 12:18 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

ओडिशा के पद्म पुरस्कार विजेताओं को अब 30 हजार रुपये प्रति माह सम्मान राशि मिलेगी। सरकार की इस योजना के तहत, राज्य के 55 जीवित पद्म पुरस्कार विजेताओं को लाभ मिलेगा। इस पर प्रति वर्ष दो करोड़ रुपये खर्च होंगे। 
विज्ञापन
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा सरकार ने राज्य के पद्म पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने पद्म पुरस्कार विजेताओं के लिए प्रति माह 30,000 रुपये की सम्मान राशि की घोषणा की है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) द्वारा जारी बयान के अनुसार, समाज में पुरस्कार सम्मानितों के महत्वपूर्ण योगदान को मान्यता देते हुए मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने उन्हें इस साल 30,000 रुपये सम्मान राशि देने का फैसला किया है। इससे राज्य के 55 जीवित पद्म पुरस्कार विजेताओं को लाभ मिलेगा। इस योजना के तहत, प्रति वर्ष 2 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 



भारत के शीर्ष नागरिक सम्मानों में से एक पद्म पुरस्कार उन व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के माध्यम से देश का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें