फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा: पाइका नदी में देखा गया घड़ियाल, मगरमच्छ की तीनों प्रजातियों वाला पहला जिला बना केंद्रपाड़ा

Tue, 31 Aug 2021 11:38 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केंद्रपाड़ा

सार

देश में ऐसा कोई जिला नहीं है जहां पर मगरमच्छ की तीनों प्रजातियां- मगर, घड़ियाल और खारापानी मगरमच्छ पाए जाते हों। रविवार को घड़ियाल देखे जाने के बाद ओडिशा का केंद्रपाड़ा ऐसा पहला जिला बन गया है। यहां की नदियां तीनों प्रजातियों के अनुकूल हैं। 
 
विज्ञापन
मगरमच्छ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा का केंद्रपाड़ा जिला भारत का एकमात्र ऐसा जिला बन गया है, जहां पर मगरमच्छ की तीनों प्रजातियां मिली हैं। एक वन अधिकारी के मुताबिक केंद्रपाड़ा में खारापानी मगरमच्छ, घड़ियाल और मगर देखे गए हैं। बता दें कि यह जिला चारों और से नदियों से घिरा हुआ है। 

विज्ञापन


1975 से शुरू किया था संरक्षण 
जिले में खारापानी मगरमच्छ का संरक्षण 1975 में शुरू किया गया था। यहां के भितनकनिका नेशनल पार्क में 1768 मगरमच्छ मौजूद हैं। डिवीजनल फॉरेस्ट अधिकारी जेडी पती ने बताया कि पूरे भारत के 70 प्रतिशत खारापानी मगरमच्छ केंद्रपाड़ा जिले में ही पाए जाते हैं और तीनों प्रजातियों के पाए जाने वाला यह एक मात्र जिला बन गया है। 

रविवार को देखा गया घड़ियाल
ओडिशा की पाइका नदी में पहली बार रविवार को घड़ियाल को देखा गया था। इससे पहले 2016 में 14 फीट लंबा मगर भी देखा गया था। विशेषज्ञों का कहना है कि घड़ियाल और मगर को देखे जाने के बाद यह साफ हो गया है कि यहां की नदियां मरगमच्छ की तीनों प्रजातियों के रहने के लिए अनुकूल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें