फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा में दर्दनाक सड़क हादसा, चार लोगों की मौत, 11 घायल

Mon, 11 Feb 2019 04:14 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओडिशा
विज्ञापन
विज्ञापन
ओडिशा में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। मलकानगिरी जिले के काठिगुड़ा के पास आज तड़के एक पिकअप वैन के पलट गई। इस हाजसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि 11 घायल हैं। हादसा तब हुआ जब पिकअप वैन अचानक पलट गई।  इस घटना में चार लोगों के मारे जाने की खबर है। जबकि 11 लोग बुरी तरह घायल हैं। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिसमें कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार  दुर्घटनाग्रस्त वैन पंगम से मैथिली की तरफ जा रही थी। अचानक चालक ने वैन से नियंत्रण खो दिया जिस की वजह से वैन पलट गई। तीन व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई, 12 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया, जहां एक मरीज ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें