फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा : आग की चपेट में आया एक तिहाई सिमलीपाल नेशनल पार्क, मुख्यमंत्री ने की स्थिति की समीक्षा

Thu, 04 Mar 2021 08:08 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
विज्ञापन
नवीन पटनायक
विज्ञापन

ओडिशा के मयूरभंज जिले स्थित सिमिलीपाल नेशनल पार्क में पिछले 11 दिनों से आग धधक रही है। इस आग ने करीब एक तिहाई पार्क को अपनी चपेट में ले लिया है। सिमिलीपाल नेशनल पार्क लगी ये आग लगातार बेकाबू होती जा रही है। गुरुवार को राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने स्थिति की समीक्षा कर अधिकारियों को आग पर काबू पाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, सिमिलिपाल नेशनल पार्क में लगी आग को रोकने के लिए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने स्थिति की समीक्षा कर आग पर काबू पाने के उपाय करने के निर्देश दिए हैं। इससे पहले, ओड़िशा सरकार ने बुधवार को सिमिलीपाल नेशनल पार्क में लगी आग पर काबू पाने और स्थिति की पड़ताल करने के लिए एक उच्च स्तरीय दल भेजा था। 

जावड़ेकर ने आग पर काबू पाने के आदेश दिए
केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मंगलवार को स्थिति को लेकर चिंता प्रकट की थी और दावानल के नियंत्रण के लिए कार्रवाई का आदेश दिया था। सिमिलिपाल नेशनल पार्क पिछले 11 दिन से आग लगी है और अब वह नए क्षेत्रों में फैल रही है। 
विज्ञापन


दल आज सौंपेगा रिपोर्ट 
ओड़िशा के वन एवं पर्यावरण मंत्री बीके अरूखा ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रधान वन मुख्य संरक्षक (वन्यजीव) को सिमिलीपाल जाने को कहा है। मंत्री ने कहा कि मैंने पीसीसीएफ (वन्यजीव) को आग के कारणों का पता लगाने, उस पर काबू पाने एवं स्थिति की पड़ताल करने को कहा है। वह गुरुवार को यानी आज अपनी रिपोर्ट सौंपेगा।

मयूरभंज में 2,750 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में बसे राष्ट्रीय उद्यान में लगी यह आग रसगोविंदपुर और मोरादा क्षेत्र में पहले ही फैल चुकी है। बाघों समेत वन्यजीवों की जान संकट में आ गई है और बड़ी संख्या में औषधीय वृक्ष और अन्य पेड़-पौधे जल चुके हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें