फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुवनेश्वर के एसयूएम अस्पताल हादसे पर एफआईआर दर्ज

Tue, 18 Oct 2016 06:07 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
एसयूएम अस्‍पताल
विज्ञापन
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर स्थित एसयूएम हॉस्पिटल में सोमवार शाम आग लगने से 23 मरीजों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में दर्जनों मरीज झुलस गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकार ने अस्पताल प्रश्‍ाासन के खिलाफ एफआईआर के साथ हादसे के जांच आदेश दिए हैं। इसके अलावा अस्पताल के चार कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मरने वालों में ज्यादातर मरीज आईसीयू में भर्ती थे।वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने भी घटना की जानकारी ली। उन्होंने शोक संतृप्त परिवारों के साथ दुख प्रकट करते हुए गहरी संवेदनाएं जताई। उन्होंने केंद्रीय स्वास्‍थ्य मंत्री जेपी नड्डा को हादसे में घायल हुए लोगों को बेहतर उपचार के लिए एम्स स्‍थानांतरित करने की व्यवस्‍था करने के निर्देश दिए हैं। आग लगने के वक्त इस निजी अस्पताल में 500 से ज्यादा मरीज थे।

पुलिस ने संभावना जताई है कि आग शाम 7:30 बजे के करीब प्रथम तल पर स्थित डायलिसिस वार्ड से शुरू हुई और तेजी के साथ आईसीयू और अन्य हिस्सों में फैल गई। शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह बताया जा रहा है। आग फैलने के साथ ही मरीजों और उनके तीमारदारों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड कर्मियों ने अस्पताल कर्मियों के साथ मिलकर चार मंजिला अस्पताल में तत्काल बचाव अभियान शुरू किया। राज्य सरकार ने मेडिकल एजुकेशन एवं ट्रेनिंग निदेशक को घटना की जांच करने के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें