फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha: करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाला 'फर्जी बैंक अधिकारी' गिरफ्तार, आर्थिक अपराध शाखा ने की छापेमारी

Tue, 23 Dec 2025 02:55 PM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

ओडिशा पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी की करोड़ों की कई संपत्तियां और महंगी गाड़ियां जब्त की हैं। पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि आरोपी ने खुद को बैंक अधिकारी बताकर कई लोगों को ठगी का शिकार बनाया था।
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने धोखाधड़ी मामले में एक आरोपी के वाहनों सहित कई संपत्तियां जब्त की हैं। आरोपी की पहचान भद्रक जिले के राम नारायण बल के रूप में की गई है। धोखाधड़ी के शिकार एक व्यक्ति द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर उसे 29 अक्तूबर को गिरफ्तार किया गया था, वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में है।

विज्ञापन


जांच में पता चला है कि राम ने खुद को एक राष्ट्रीयकृत बैंक का वरिष्ठ अधिकारी बताकर लोगों का भरोसा जीता। उसने पीड़ितों को यह कहकर झांसा दिया कि वह बैंक में लोन डिफॉल्ट के कारण नीलाम की जाने वाली संपत्तियों और जमीनों को सस्ते दामों पर दिलाने में मदद करेगा। आरोपी नारायण बल ने शिकायतकर्ता सहित नौ लोगों से 20 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की थी।

ये भी पढ़ें: Odisha: ओडिशा के 108 एसईबीसी समुदायों को ओबीसी सूची में शामिल करने की मांग, धर्मेंद्र प्रधान ने रखा प्रस्ताव

मामले में इस साल 29 अक्तूबर को धोखाधड़ी के शिकार एक व्यक्ति ने केस दर्ज किया था। इसके आधार पर राम को गिरफ्तार किया गया था।  पूछताछ के दौरान पता चला कि उसने अपराध से प्राप्त धन से अपने और अपने रिश्तेदारों के नाम पर भारी मात्रा में चल संपत्ति बनाई थी।

उन्होंने बताया कि 20 दिसंबर को ईओडब्ल्यू के अधिकारियों ने भद्रक और भुवनेश्वर स्थित बल के आवासीय भवन और व्यावसायिक परिसरों पर छापेमारी की और 10 वाहन, 144 मोबाइल फोन और साउंड सिस्टम जब्त किए ।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है साथ ही यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उसके साथ कोई और तो शामिल नहीं है।

अन्य वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें