फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha: मंदिर के गर्भगृह में जाने को लेकर हुई बहस, कांस्टेबल ने बुजुर्ग महिला को पीटा, निलंबित

Mon, 07 Nov 2022 03:50 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुरी

सार

अधिकारी ने बताया कि महिला (65 वर्षीय) के सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें एक अन्य सुरक्षाकर्मी के द्वारा अस्पताल ले जाया गया।  
विज्ञापन
श्री जगन्नाथ मंदिर, पुरी - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के पुरी में श्री जगन्नाथ मंदिर के भीतर एक बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट के मामले में एक कांस्टेबल को निलंबित किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


महिला के सिर पर आईं गंभीर चोटें
अधिकारी ने बताया कि महिला (65 वर्षीय) के सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें एक अन्य सुरक्षाकर्मी के द्वारा अस्पताल ले जाया गया।  

पूरा मामला क्या है?
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बेहरमपुर निवासी माधुरी दास को कांस्टेबल ने मंदिर के गर्भगृह में जाने से रोक दिया गया, जिसके बाद उनकी कांस्टेबल के साथ बहस हो गई। सूत्रों ने बताया कि हवलदार प्रशांत दलाई भीड़ का मैनेज कर रहे थे। तभी उनकी महिला के साथ बहस हो गई। बहस के बीच महिला ने कथित तौर पर लाठी से उन पर हमला कर दिया। जवाब में कांस्टेबल ने भी महिला की पिटाई कर दी।  

त्रिदेव की पूजा के लिए उमड़ रही भक्तों की भीड़
'पंचका' (हिंदू कैलेंडर में कार्तिक माह के आखिर मनाये जाने वाला त्योहार) केमौके पर भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और जगन्नाथ (त्रिदेव) की पूजा करने के लिए भक्तों की पिछले कुछ दिनों से मंदिर में भीड़ देखी जा रही है। 
विज्ञापन


मामले की गहन जांच की जाएगी : पुलिस अधीक्षक, पुरी
पुरी के पुलिस अधीक्षक कंवर विशाल सिंह ने बताया कि भारी भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं की आवाजाही को को सुनिश्चित  किया जा सके। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाने के लिए गहन जांच की जाएगी। महिला की हालत फिलहाल स्थिर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें