फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजद सांसद मोहंती ने राज्यसभा चुनाव हलफनामे में झूठी शैक्षणिक योग्यता बताई : कांग्रेस

Mon, 03 Feb 2020 06:02 AM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, भुवनेश्वर
विज्ञापन
अनुभव मोहंती - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

ओडिशा कांग्रेस ने रविवार को आरोप लगाया कि बीजद सांसद अनुभव मोहंती ने 2014 में राज्यसभा चुनाव के दौरान चुनावी हलफनामे में अपनी शैक्षणिक योग्यता के बारे में झूठी जानकारी दी थी। प्रदेश कांग्रेस ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मोहंती के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। हालांकि, मोहंती ने इस आरोप को खारिज कर दिया है।

विज्ञापन


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता निशिकांत मिश्रा ने आरोप लगाया कि मोहंती ने 2014 के राज्यसभा चुनाव के दौरान अपनी शैक्षणिक योग्यता के बारे में झूठी जानकारी दी थी। उल्लेखनीय है कि मोहंती 2019 के लोकसभा चुनाव केंद्रपाड़ा सीट से जीते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें