फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किस स्तर पर चल रहा है देश में कोरोना वैक्सीन का काम, ये वेबसाइट देगी हर अपडेट

Fri, 04 Sep 2020 04:16 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

कोरोना वायरस का प्रसार पूरी दुनिया में लगातार बढ़ता ही जा रहा है। सबकी निगाहें इसी ओर लगी हैं कि कब इसकी वैक्सीन आएगी और स्थितियां सामान्य होने की ओर लौटेंगीं। वैक्सीन कब तक आएगी इसकी तय तारीख तो नहीं बताई जा सकती लेकिन ये जरूर जाना जा सकता है कि वैक्सीन विकसित करने का काम किस स्थिति में किस स्तर पर चल रहा है। 

विज्ञापन


ओडिशा की कंपनी सीएसएम टेक्नोलॉजीज ने एक वेबसाइट www.covatrack.com विकसित की है जो भारत में कोविड-19 की वैक्सीन पर चल रहे काम की जानकारी देती है। इस वेबसाइट से देश में विकसित हो रहीं वैक्सीन की हर जानकारी पाई जा सकती है। वेबसाइट बताती है कि कौन सी वेबसाइट किस चरण में है। कोरोना के इलाज के लिए क्या रिसर्च चल रहे हैं।


CovaTrack  के अनुसार भारत में कोई भी वैक्सीन प्री-क्लीनिकल चरण में नहीं है। सात वैक्सीन क्लीनिकल रिसर्च से गुजर रही हैं। दो वैक्सीन ट्रायल के पहले चरण में हैं। एक वैक्सीन दूसरे चरण में है और एक वैक्सीन तीसरे चरण में है। फेक न्यूज के इस दौर में ये वेबसाइट आम व्यक्ति तक वैक्सीन संबंधी सही जानकारी पहुंचाने में मददगार साबित हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें