फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा: सीएम पटनायक ने मोदी सरकार को इन कामों के लिए दिए 10 में से 8 नंबर, जानें तारीफ में क्या कहा

Mon, 25 Sep 2023 08:30 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

मोदी सरकार को 10 में से 8 रेटिंग देते हुए पटनायक ने केंद्र की विदेश नीति और भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा, मोदी सरकार ने विदेश नीति और कई अन्य मामलों में जो किया है, उसके कारण मैं उन्हें 10 में से 8 रेटिंग देता हूं।
विज्ञापन
Chief Minister Odisha Naveen Patnaik - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि वह भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री पटनायक यहां एक मीडिया समूह की ओर से आयोजित ओडिशा साहित्य समारोह के एक संवाद कार्यक्रम में भाग ले रहे थे।

मोदी सरकार को 10 में से 8 रेटिंग देते हुए पटनायक ने केंद्र की विदेश नीति और भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा, मोदी सरकार ने विदेश नीति और कई अन्य मामलों में जो किया है, उसके कारण मैं उन्हें 10 में से 8 रेटिंग देता हूं। इस (भाजपा) सरकार में भ्रष्टाचार भी कम हुआ है। महिला आरक्षण बिल से संबंधित एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण कदम है। मेरी पार्टी ने हमेशा महिला सशक्तीकरण का समर्थन किया है। मेरे पिता (पूर्व सीएम बीजू पटनायक) ने स्थानीय चुनावों में महिलाओं के लिए 33 फीसदी सीटों को आरक्षित किया था, और मैंने इसे बढ़ाकर 50 फीसदी कर दिया। पटनायक की पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनावों में 33 फीसदी महिला प्रत्याशियों को टिकट दिया था। 

एक देश, एक चुनाव का समर्थन

विज्ञापन

बीजेडी अध्यक्ष ने एक देश, एक चुनाव का भी समर्थन किया। उन्होंने कहा, हमने हमेशा इसका स्वागत किया है और हम इसके लिए तैयार हैं। केंद्र के साथ उनकी सरकार के संबंधों के बारे में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, केंद्र के साथ हमारा सौहार्दपूर्ण संबंध है। स्वाभाविक रूप से, हम अपने राज्य का विकास चाहते हैं और विकास में केंद्र सरकार की भागीदारी होना महत्वपूर्ण है।

राजनीति गंदी नहीं होनी चाहिए
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीति गंदी नहीं होनी चाहिए, क्योंकि यह लोगों की सेवा के लिए एक महत्वपूर्ण मंच हो सकती है। उन्होंने कहा कि ओडिशा सरकार गरीबी उन्मूलन और राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें