फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha: ओडिशा में भाजपा ने पीएमएवाई योजना में अनियमितता का लगाया आरोप; मामले की जांच CBI से कराने की मांग की

Tue, 27 Jun 2023 04:27 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

हरिचंदन ने आरोप लगाया है कि ओडिशा के लिए 9.5 लाख घर स्वीकृत किए गए हैं, लेकिन राज्य सरकार वास्तविक लाभार्थियों को घर देने में देरी कर रही है।
विज्ञापन
Prithviraj Harichandan - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा में भाजपा ने राज्य सरकार पर प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) में बड़े पैमाने पर अनियमितता का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। यह मांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के 23 जून को कालाहांडी जिले के भवानीपटना में रैली के बाद की गई। 
विज्ञापन


अपनी रैली के दौरान नड्डा ने कहा था कि पीएमएवाई में अनियमितता करने वालों में शामिल लोगों को जेल भेजा जाएगा। सोमवार को एक प्रेस कॉन्फेरेंस को संबोधित करते हुए राज्य भाजपा महासचिव पृथ्वीराज हरिचंदन ने सत्तारूढ़ सरकार (बीजेडी) पर आरोप लगाया है कि वे पीएमएवाई के तहत मकान आवंटित कराने के लिए लाभार्थियों से 20,000 से 25,000 रुपये एकत्रित कर रहे हैं। 

हरिचंदन ने आरोप लगाया है कि ओडिशा के लिए 9.5 लाख घर स्वीकृत किए गए हैं, लेकिन राज्य सरकार वास्तविक लाभार्थियों को घर देने में देरी कर रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जरूरतमंदों को पीएमएवाई योजना के तहत घर देने से मना किया जा रहा है, जबकि बीजेडी का समर्थन करने वालो को इस योजना का लाभ मिल रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि भाजपा द्वारा 2019 में लाभार्थियों की सूची तैयार करने में अनियमितता का मुद्दा उठाने के बाद राज्य सरकार ने फरवरी 2020 में सभी ब्लॉक और पंचायतों में शिकायत पेटियां स्थापित की थी। उन्होंने कहा, हम राज्य सरकार से इस मुद्दे पर स्पष्टिकरण की मांग करते हुए उनसे पूछते हैं कि शिकायतों पर क्या कार्रवाई की गई है। 

भाजपा नेता ने कहा कि यदि राज्य सरकार व्यवस्था में पारदर्शिता चाहती है तो उसे केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को अनियमितताओं की जांच करने की अनुमति देनी चाहिए।  हरिचंदन ने कहा कि यदि एक महीने के भीतर सटिक कदम नहीं उठाया गया तो भाजपा सभी दफ्तरों में घराव करेगी और सड़को पर उतरेगी। बीजेडी के वरिष्ठ नेता प्रमिला मलिक ने इन आरोपो को खारिज करते हुए दावा किया है कि पीएमएवाई के काम में कोई अनियमितता नहीं हुई है। 


सार्वजनिक बैठक में सीएम पटनायक के निजी सचिव ने चलाया ऑडियो संदेश
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बारपाली में एक सार्वजनिक बैठक के दौरान लोगों को ऑडियो संदेश के जरिए जानकारी दी है कि वे अपनी शिकायतें उनके निजी सचिव वीके पांडियन को बता सकते हैं। पांडियन जो 5T विभाग सचिव है, ने सोमवार को सार्वजनिक बैठक के दौरान सीएम की ऑडियो संदेश जनता के सामने प्रस्तुत किया। 

सीएमओ द्वारा जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि सीएम नवीन पटनायक ने फोन के जरिए लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने अपने सचिव को शिकायत लेने के लिए भेजा है। बारगढ़ में भारी बारिश के बीच लोग संबोधन में शामिल हुए। पांडियन ने अट्टाबिरा ब्लॉक में सारंडा 5टी हाई स्कूल का दौरा किया और वहां मौजूद छात्रों और शिक्षकों से परिवर्तन पहल के संबंध में बातचीत भी की। 

दो दिन पहले ही भाजपा विधायक अपराजिता सरांगी मुख्यमंत्री से पूछा कि क्या सचिव स्तरीय अधिकारी उनके आदेश पर सार्वजनिक बैठकों को संबोधित करते हैं? विपक्षी पार्टी ने आरोप लगाया कि 2000 बैच के आईएएस अधिकारी ने सार्वजनिक बैठक में शामिल होकर अखिल भारतीय सेवा नियमों का उल्लंखन किया है। सीएम के निजी सचिव भी आनंद कल्याण मंडप, अट्टाबिरा, बारापाली बरगढ़ में लोगों की शिकायतों को सुनने के लिए शामिल हुए। 

पाडियन ने नागरिकों का धन्यवाद किया और बताया कि सीएम ने प्रशासन को नागरिकों तक पहुंचने के निर्देश दिए हैं। वहीं सोमवार को बारगढ़ के भाजपा विधायक ने प्रेस कॉन्फेरेंस में कहा, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक पदों के कार्यों को किसी अन्य को नहीं सौंप सकते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जब नौकरशाह राज्य पर शासन करने लगेंगे तो विधायकों और सांसदों का महत्व शून्य हो जाएगा। 

पांडियन ने सोमवार को सीएम के विशेष सचिव और खेल एवं युवा सेवा सचिव आर विनील कृष्णा, बारगढ़ जिला कलेक्टर मोनिशा बनर्जी, एसपी बारगढ़ प्रह्लाद सहाय मीना और जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बारगढ़ का दौरा किया। अपने इस दौरे में पांडियन ने कहा कि बारगढ़ में कैंसर अस्पताल का निर्माण कार्य दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। उन्होंने जानकारी दी की सीएम ने 26.75 करोड़ रुपये की लागत से 56 कॉलेजों और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों को 5टी ट्रांसफॉर्मेशन के तहत लेने की मंजूरी दी है।

इसके अलावा उन्होंने अट्टाबीरा के पास विश्वेश्वर मंदिर और मां दुर्गा मंदिर, और बरगढ़ में रामचंडी मंदिर और वैष्णोदेवी मंदिर का भी दौरा किया। वहां उन्होंने मंदिर के समिति के सदस्यों से मंदिर के विकास और तीर्थयात्रियों के लिए सुविधाओं के बारे में बातचीत भी की। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें