फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा भाजपा के मुख्य व्हिप को अब तक नहीं मिला आवास, फुटपाथ पर सोने को मजबूर

Sat, 13 Jul 2019 05:26 AM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

ओडिशा विधानसभा में भाजपा के मुख्य व्हिप चरण मांझी ने शुक्रवार को कहा कि भुवनेश्वर में अब तक घर आवंटित नहीं होने की वजह से वह फुटपाथ पर सोने को मजबूर हैं। मांझी तीन बार से कियोनझार के विधायक हैं। उन्होंने शून्य काल के दौरान यह बात कही।

विज्ञापन


मांझी ने कहा, ‘ओडिशा विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ लेने के एक महीने बाद भी राज्य की राजधानी में घर नहीं मिलने पर मैं यहां फुटपाथ पर सो रहा हूं।’ उन्होंने कहा कि उन्हें विधायकों के लिए बने राज्य के अतिथि गृह में भी कोई कमरा नहीं दिया गया है। 

विधानसभा के अध्यक्ष एसएन पात्रो का ध्यानाकर्षण करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि गृह विभाग के अतिरिक्त सचिव ने राज्य के अतिथि घर में आवासीय सुविधा देने के उनके आग्रह पर भी कोई ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दो दिन पहले फुटपाथ पर सोने के दौरान उनका फोन भी चोरी हो गया और कुछ शरारती लोगों ने उनके निजी सहायक पर हमला भी किया। इस पर अध्यक्ष ने उनसे कहा, 'आपकी सारी परेशानियां दूर की जाएंगी। कृपया मेरे कक्ष में बातचीत के लिए आएं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें