फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha: बीजद विधायक मल्लिक पर सरकारी अधिकारी को थप्पड़ जड़ने और अभद्रता करने का आरोप, पुलिस से शिकायत

Thu, 01 May 2025 01:19 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जाजपुर

सार

जूनियर राजस्व सहायक ने आरोप लगाया कि विधायक ने एक विशेष फाइल के बारे में पूछताछ की और फिर मुझे थप्पड़ मारा और जाति को लेकर गाली दी। विधायक के समर्थकों ने भी मारपीट की। विधायक ने आरोपों को खारिज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
बीजद विधायक विश्व रंजन मल्लिक। - फोटो : Facebook/@Biswa Ranjan Mallick
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा में बीजद विधायक विश्व रंजन मल्लिक पर सरकारी अधिकारी से मारपीट करने का आरोप लगा है। आरोप है कि विधायक ने अधिकारी को थप्पड़ जड़ा और अभद्रता की। सरकारी अधिकारी ने पुलिस से शिकायत की है। हालांकि विधायक ने आरोपों को खारिज किया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जूनियर राजस्व सहायक अमर रंजन नायक ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा कि बारी के विधायक विश्व रंजन मल्लिक ने सोमवार दोपहर 12.45 बजे उन्हें बारी ब्लॉक कार्यालय में बुलाया। जब मैं वहां पहुंचा तो विधायक मल्लिक ब्लॉक के चेयरमैन, वाइस चेयरमैन और अपने कुछ समर्थकों के साथ वहां बैठे थे। विधायक ने एक विशेष फाइल के बारे में पूछताछ की और फिर मुझे थप्पड़ मारा और जाति को लेकर गाली दी।

ये भी पढ़ें: मनी लॉड्रिंग मामलों में कोई कोताही नहीं बरत रही ईडी, निदेशक बोले- 1700 से अधिक केसों पर हो रही सुनवाई
विज्ञापन


नायक ने आरोप लगाया कि विधायक के समर्थकों ने उन पर लात-घूंसे भी मारे। बारी रामचंद्रपुर पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक ज्योतिर्मयी सेठी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सरकारी अधिकारी ने जाजपुर जिला कलेक्टर पी अन्वेषा रेड्डी से भी मुलाकात की और उन्हें घटना से अवगत कराया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने करार दिया सृजनात्मकता का उत्सव; बोले- भारत में और दुनिया के लिए सृजन का सही समय

वहीं आरोपों को खारिज करते हुए मल्लिक ने कहा कि वह एक समस्या के समाधान के लिए ब्लॉक कार्यालय गए थे। वहां ब्लॉक उपाध्यक्ष भी थीं। मैंने उपाध्यक्ष से संबंधित समस्या के बारे में विस्तृत जानकारी लेने के लिए जूनियर राजस्व सहायक को बुलाया था। मैंने न तो उसके साथ मारपीट की और न ही कोई जातिवादी टिप्पणी की। बल्कि, मैंने उनको लोगों के हित के लिए ब्लॉक अध्यक्ष के साथ समन्वय में काम करने का सुझाव दिया।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें