फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा में पटकुरा विधानसभा के लिए मतगणना, बीजेडी उम्मीदवार आगे

Wed, 24 Jul 2019 02:14 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले के पटकुरा विधानसभा सीट से सत्तारूढ़ बीजू जनता दल की प्रत्याशी सावित्री अग्रवाल अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी बिजोय महापात्रा से 11,791 मतों से आगे चल रही हैं।

विज्ञापन


चुनाव अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। सीट पर मतदान 20 जुलाई को हुआ था। अधिकारी ने बताया कि सातवें चरण की गिनती के बाद अग्रवाल को अभी तक 42,037 मत मिले हैं जबकि महापात्रा को 30,246 वोट मिले हैं। कांग्रेस प्रत्याशी जयंत कुमार मोहंती को अभी तक 1,107 वोट मिले हैं।

अधिकारियों ने बताया कि केन्द्रपाड़ा ऑटोनॉमस कॉलेज में त्रिस्तरीय सुरक्षा के बीच मतगणना चल रही है। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करायी जा रही है।
विज्ञापन


सीट पर 29 अप्रैल को मतदान होना था, लेकिन बीजद प्रत्याशी वेद प्रकाश अग्रवाल के निधन के कारण चुनाव रद्द हो गया। उसके बाद मतदान 19 मई को होना था लेकिन चक्रवात फोनी के कारण मतदान फिर से रद्द करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें