फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा: वापस अपनी जमीन तलाश रही बीजू जनता दल, नवीन पटनायक ने की अपने 10 विधायकों के साथ बैठक

Tue, 13 Jan 2026 12:50 PM IST
संध्या न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

बीजेडी ओडिशा में एक बार फिर अपने संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय नजर आ रही है। इस सिलसिले में बीजेडी के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने अपने विधायकों के साथ बैठक की। 

विज्ञापन
नवीन पटनायक - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार को बीजू जनता दल के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने अपने 50 में से 10 विधायकों के साथ बैठक की। एक नेता ने बताया कि इस बैठक में विधायकों से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए कहा गया। 2024 में चुनाव हारने के बाद नवीन पटनायक और बीजेडी एक बाद फिर राज्य में अपनी जमीन तलाशने की कोशिश कर रही है। 

उन्होंने विधायकों को लोगों से सीधे संपर्क करने का आग्रह किया।  इस बैठक में विधायकों को  निर्वाचन क्षेत्र के विकास, संगठनात्मक मामलों और लोगों की शिकायतों के लिए काम करने के बारे में कहा गया। 

बीजेडी के एक नेता के अनुसार विपक्ष की मुख्य सचेतक और पूर्व विधायक प्रमिला मलिक भी इस बैठक का हिस्सा थीं। पार्टी के एक बयान में कहा गया है कि बीजेडी प्रमुख ने विधायकों को अपने निर्वाचन क्षेत्रों में विकास कार्यों की नियमित रूप से निगरानी करने की भी सलाह दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें