फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुवनेश्वरः 21 मौतों का गुनहगार अस्पताल मालिक गिरफ्तार

Fri, 21 Oct 2016 06:02 AM IST
एजेंसी/भुवनेश्वर
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
शिक्षा ओ अनुसंधान चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसी ट्रस्ट के तहत चलने वाले सम अस्पताल में सोमवार को लगी आग में 21 लोग मारे गये थे। 
विज्ञापन


वही विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने प्रवर्तन निदेशालय को अस्पताल के ट्रस्ट के वित्तीय लेन देन की जांच करने को भी कहा है। ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज रंजन नायक ने बृहस्पतिवार को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। 

पुलिस उनको अज्ञात जगह पर पूछताछ के लिए ले गई। पुलिस की ओर से लुक आउट नोटिस जारी करने के बाद नायक ने आत्मसमर्पण कर दिया। एक अन्य ट्रस्टी सास्वती दास के खिलाफ भी लुक आउट नोटिस जारी किया जा चुका है। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आग लगने से 21 लोगों की मौत मामले में सम अस्पताल का मालिक गिरफ्तार

- फोटो : ANI
इस मामले में पुलिस नायक समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि एसआईटी ने शिक्षा ओ अनुसंधान चैरिटेबल ट्रस्ट के सभी वित्तीय लेन देन की जांच के आदेश ईडी को दिए है। 

इस ट्रस्ट के कई अस्पताल चल रहे हैं। उसमें से सम अस्पताल भी एक था। साथ ही सुप्रीम कोर्ट की ओर से काले धन पर गठित एसआईटी के उपाध्यक्ष अरीजित पसायत ने उड़ीसा पुलिस को भी इस मामले की जांच में ईडी की मदद करने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें