फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IndVsNZ : रोमांचक मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 6 रन से हराया, सीरीज 1-1 से बराबर

Fri, 21 Oct 2016 05:57 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केन विलियम्सन
विज्ञापन
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में टीम इंडिया को 6 रनों से मात देकर न्यूजीलैंड ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। 243 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया पूरे पचास ओवर भी नहीं खेल सकी और 236 रन पर ऑल आउट हो गई। धोनी और जाधव के बीच हुई 66 रनों की साझेदारी के दौरान ऐसा लग रहा था कि भारत दूसरे मैच में आसानी से जीत हासिल कर लेगा। 41 रन बनाने के बाद जाधव विकेट कीपर रॉन्की के हाथों में कैच दे बैठे।  इसके बाद धोनी भी 40वें ओवर में 172 रन आउट हो गए। फॉलो-थ्रू पर साउदी ने धोनी का शानदार कैच लपक लिया। इसके बाद भारत की  ऐसा लगा कि भारत के जीत की संभावना लगभग खत्म हो गई। धोनी के बाद अक्षर पटेल और अमित मिश्रा भी जल्दी जल्दी पवेलियन लौट गए। 
विज्ञापन


LIVE"> SCORE BOARD 
इसके बाद मैच का अचानक रुख बदल गया। धर्मशाला में गेंदबाजी से कमाल दिखाने वाले पांड्या बल्ले के साथ चमके। पांड्या ने नौंवे विकेट के लिए उमेश यादव के साथ 49 गेंद में 49 रन की साझेदारी की। 49वें ओवर में एक बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में पांड्या बाउंड्री पर बोल्ट की गेंद पर सेंटनर को कैच दे बैठे। इसके बाद अंतिम ओवर में जीत के लिए टीम इंडिया को 6 गेंद में 10 रनों की जरूरत थी। स्ट्राइक उमेश यादव के हाथ में थी गेंद टिम साउदी के हाथ में थी। पहली गेंद पर 2 रन लेकर 5 गेंद पर 8 रन पर आ गया। इसके बाद दूसरी गेंद पर उमेश यादव ने 1 रन लिया, स्ट्राइक पर बुमराह पहुंचे। बुमराह ने तीसरी गेंद का किसी तरह सामना किया लेकिन चौथी गेंद पर वह बोल्ड हो गए और न्यूजीलैंड ने भारत दौरे में पहली जीत दर्ज कर सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली। 

 

टीम इंडिया की धीमी शुरुआत, रोहित शर्मा जल्दी पवेलियन लौटे

केन विलियमसन - फोटो : getty


243 रनों का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की पारी डगमगा गई। रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे पर उतरे मगर बोल्ट की गेंद पर रोहित ल्यूक रॉन्की को कैच थमा बैठे। रोहिन ने 27 गेंद में 15 रन बनाए। इसके बाद अपने घरेलू मैदान में खेल रहे विराट कोहली दुर्भाग्य पूर्ण तरीके से सेंटनर की गेंद पर विकेटकीपर को कैच थमा बैठे। इसके बाद अजिंक्य रहाणे भी 28 रन बनाकर चलते बने। फिर मनीष पांडे भी 19 रन बनाकर रन आउट हो गए। अच्छी लय में दिखाई दे रहे केदार जाधन 41 रन बनाकर विकेट कीपर रॉन्की को हेनरी की गेंद पर कैच दे बैठे।   कप्तान धोनी जब 39 रन पर थे उन्हें साउदी ने फॉलो थ्रू में लपक लिया। इसके बाद अक्षर पटेल भी 17 रन बनाकर पवेलियन लौट गए । उन्हें  गप्टिल की गेंद पर सेंटनर ने लपक लिया। 

पहले बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम ने जीत के लिए भारत को 243 रन का लक्ष्य दिया।  कीवी टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 242 रन बनाए। 40 ओवर में कीवी टीम ने तीन विकेट पर 200 रन बना लिए थे। लेकिन अगले 10 ओवर में कीवी टीम मजह 6 विकेट खोकर 42 रन बना सकी। बैटिंग पॉवर प्ले में भारत ने अच्छी गेंदबाजी की। आखिरी दस ओवर में सटीक गेंदबाजी करते हुए बुमराह ने तीन कीवी बल्लेबाजों को पवेलियन लौटा दिया वहीं। वहीं अमित मिश्रा ने तीन खिलाड़ियों को आउट किया। केन विलियमसन ही एकमात्र बल्लेबाज थे जो टीम इंडिया की गेंदबाजी का सामना कर सके। जब तक वह पिच पर थे बल्लेबाजी आसान नजर आ रही थी। उन्होंने शानदार शतक जड़कर कीवी टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन एक छोर थामे रहे। उन्होंने करियर का आठवां और भारत के खिलाफ पहला शतक जड़ा।
 
विज्ञापन

न्यूजीलैंड की हुई खराब शुरुआत

टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : PTI

बल्लेबाजी के लिए उतरी कीवी टीम को पहला झटका उमेश यादव ने पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर दे दिया।  यादव ने मार्टीन गप्टिल को खाता भी नहीं खोलने दिया और अंदर आती एक गेंद पर गिल्लियां बिखेर दीं।  इसके बाद बल्लेबाजी के लिए उतरे कप्तान केन विलियमसन ने पारी को संभाला और लेथम के साथ मिलकर स्कोर को 10 ओवर में 50 रनों के पार पहुंचाया। इसके बाद कीवी कप्तान विलियमसन ने 56 गेंदों में 8 चौकों और एक छक्के की मदद से अर्धशतक पूरा किया। दूसरी तरफ उनका साथ फॉर्म में चल रहे टॉम लैथम दे रहे थे। विलियमसन और लेथम के बीच 101 गेंद में 100 रनों की साझदारी हुई। 20 वें ओवर में अक्षर पटेल की गेंद पर धोनी ने विलियमसन का कैच छोड़ दिया। उस वक्त विलियमसन 59 रन पर थे। कीवी टीम ने 20  अोवर में एक विकेट के नुकसान पर 115  रन बना लिए थे। इसके बाद दूसरे विकेट की तलाश कर रहे कप्तान धोनी ने धर्मशाला में दो गेंद पर दो विकेट लेने वाले केदार जाधव के हाथों में थमा दी। रैना की जगह खेल रहे जाधव ने कप्तान को निराश नहीं किया और लेथम को अर्धशतक पूरा नहीं करने दिया। लेथम 46 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू हो गए। रॉस टेलर की खराब फॉर्म का सिलसिला दिल्ली में भी नहीं थमा और वह  21  रन बनाकर अमित मिश्रा की गेंद पर रोहित शर्मा को बाउंड्री पर कैच दे बैठे। टेलर ने कुछ देर अपने कप्तान का साथ लेकिन वह पारी को लंबी नहीं कर सके। कीवी टीम को 158 रन पर दूसरा झटका लगा।  चौथे विकेट के लिए एक साझेदारी बनती दिख रही थी लेकिन कोरी एंडरसन भी  ज्यादा देर तक अपने कप्तान का साथ नहीं दे सके। 21 रन पर वह अमित मिश्रा की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए। यह मिश्रा का मैच में दूसरा विकेट था। एंडरसन के बाद ल्यूक रॉन्की बल्लेबाजी के लिए उतरे लेकिन वह भी अपने कप्तान के 118 रन पर आउट होते ही पवेलियन लौट गए। मिश्रा की गेंद पर छक्का लगाने के प्रयास में विलियमसन बाउंड्री पर रहाणे को कैच दे बैठे। उन्होंने 128 गेंद में 118 रन बनाए। इसके बाद रॉन्की 6 रन बनाकर अक्षर पटेल की गेंद पर धोनी को कैच दे बैठे।  रॉन्की के बाद डेविच और साउदी भी जल्दी पवेलियन लौट गए। 

न्यूजीलैंड ने 120 के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट खोया था लेकिन अगले 100 रन बनाने में कीवी टीम ने 4 विकेट खो दिए। भारत की ओर से सबसे सफल गेंदबाज अमित मिश्रा  और  बूमराह रहे। दोनों ने 3-3 विकेट हासिल किए। उमेश यादव, अक्षर पटेल और केदार जाधव ने एक-एक खिलाड़ियों को आउट किया।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें