फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा: भुवनेश्वर निगम ने भाजपा सांसद के कार्यालय को सील करने का आदेश लिया वापस

Sat, 17 Oct 2020 11:57 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
विज्ञापन
भाजपा सांसद अपराजिता सारंगी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

भुवनेश्वर नगर निगम (बीएमसी) ने सांसद एवं भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता अपराजिता सारंगी का कार्यालय सील करने का आदेश शनिवार को तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया है। बीएमसी के अधिकारियों ने 10 सितंबर को सारंगी के कार्यालय को यह कहते हुए सील कर दिया था कि उन्होंने कार्यालय में अपना जन्मदिन मनाया था और कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन किया था।

विज्ञापन

 

बीएमसी ने यह कदम सोशल मीडिया में वायरल हुए एक वीडियो के आधार पर उठाया था। कार्यालय को 15 दिन के लिए सील किया जाना था लेकिन नए आदेश में कहा गया, 'पूजा पर्व पर सभी दुकानों, कारोबारी प्रतिष्ठानों और संस्थानों को खोले जाने के बीएमसी के निर्णय के अनुरूप पलासपल्ली के प्लाट संख्या A/56 पर चल रहे सांसद के कार्यालय को सील करने संबंधी आदेश तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाता है।'
विज्ञापन


इससे पहले सारंगी ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को पत्र लिख कर बीएमसी की कार्रवाई का विरोध किया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें