सभी जिला कलेक्टरों को पत्र लिखा गया है। इसमें कहा गया है कि लोगों को दोपहर के समय 11 बजे से 3 बजे तक बाहर निकलते समय एहतियात बरतने की सलाह दी जाए। स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जानी चाहिए।
ओडिशा में आईएमडी ने 15 अप्रैल से कुछ हिस्सों में हीटवेव की वापसी की चेतावनी जारी कर दी है। इसके मद्देनजर विशेष राहत आयोग (एसआरसी) ने शुक्रवार को कई जिलों में अलर्ट जारी कर दिया। एसआरसी ने कहा कि मौसम कार्यालय ने 'येलो अलर्ट' जारी किया है। साथ ही जिला अधिकारियों से चेतावनी जारी करने को कहा है। इसके तहत लोगों खासकर बच्चों और बुजुर्गों के बीच गर्मी से संबंधित चिंताओं के बारे में जागरूक करने के लिए सख्त कदम उठाने होंगे।
विज्ञापन
15 और 16 को हीटवेव की भविष्यवाणी
सभी जिला कलेक्टरों को पत्र लिखा गया है। इसमें कहा गया है कि लोगों को दोपहर के समय 11 बजे से 3 बजे तक बाहर निकलते समय एहतियात बरतने की सलाह दी जाए। स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जानी चाहिए। आईएमडी ने 15 अप्रैल को अंगुल, ढेंकनाल, कटक, नयागढ़, कोरापुट। इसके साथ ही 16 अप्रैल को अंगुल, ढेंकनाल, कटक, नयागढ़, कोरापुट, मलकानगिरी, कंधमाल, बौध, मयूरभंज, बालासोर, भद्रक, क्योंझर और जाजपुर जिलों में हीटवेव की स्थिति की भविष्यवाणी की है।