फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा हादसा: ममता ने पहले कहा- यह सियासत का वक्त नहीं, बाद में मृतक संख्या पर अश्विनी वैष्णव से जताई असहमति

Sat, 03 Jun 2023 09:34 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का रेल हादसे में मौत के आंकड़े को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से टकराव हो गया। उन्होंने आशंका हादसे में पांच सौ से ज्यादा लोगो की मौत की बड़ी आशंका जताई। 
विज्ञापन
Mamata Banerjee, Dharmendra Pradhan, Ashwini Vaishnaw - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के बालासोर में बड़ा ट्रेन हादसा होने के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री शनिवार को घटनास्थल पर पहुंची। इस दौरान उन्होंने पहले कहा कि यह राजनीति करने का वक्त नहीं है। उन्होंने घायलों के उपचार के लिए चालीस डॉक्टरों की टीम भेजी है। उन्होंने कहा कि जब तक बचाव कार्य खत्म नहीं हो जाता, उनकी सरकार रेलवे और ओडिशा सरकार की मदद करने के लिए तत्पर है। हालांकि, बाद में मौत के आंकड़ों को लेकर उनका रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से टकराव हो गया। उन्होंने आशंका हादसे में पांच सौ से ज्यादा लोगो की मौत की बड़ी आशंका जताई। हालांकि, वैष्णव ने तुरंत उन्हें टोक दिया और कहा कि अब तक 238 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। देर शाम तक 288 लोगों की मौत हो चुकी है। 

 
विज्ञापन

दरअसल, हालात का पूरा जायजा लेने के बाद बनर्जी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की मौजूदगी में मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पांच सौ से ज्यादा लोगों की मौत की आशंका जताई। लेकिन, वैष्णव ने तत्काल इस पर आपत्ति जताई और कहा कि मौत का आधिकारिक आंकड़ा सामने है। अब तक 238 लोगों की मौत हुई है। 

ममता बनर्जी ने कहा, यह राजनीति करने का समय नहीं है। मैं यहां रेल मंत्री और सरकार के साथ खड़ी हूं। एक अच्छी जांच होनी चाहिए। इतने लोग कैसे मरे। सुना है पांच सौ मरे हैं। हालांकि, रेल मंत्री वैष्णव ने तुरंत आपत्ति जताते हुए कहा अभी तक 238 लोगों की मौत की आधिकारिक पुष्टि हुई है। तीन बार देश की रेल मंत्री रह चुकीं ममता ने कहा, अब रेल बजट नहीं आता। रेलवे मेरे बच्चे की तरह है। मैं रेल परिवार की सदस्य हूं। मैं अपने सुझाव देने को तैयार हूं। अगर गंभीर घायलों का यहां इलाज नहीं हो पाता है तो उन्हें कोलकाता ले जाने के लिए तैयार हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें